1. Home
  2. Gadget

मार्च के महीने में आ रहे हैं OPPO और Oneplus के Smartphones

मार्च के महीने में आ रहे हैं OPPO और Oneplus के Smartphones
Moto के इस डिवाइस को 20 मार्च को बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। जिसमें आप ग्राहकों को प्रोसेसर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 CPU का प्रोसेस दिया जा सकता है।

क्या आप अपना पुराना स्मार्टफोन चला -चलाकर थक चुके हैं। जब हम किसी को नया फोन चलाते हुए देखते हैं, तो हमारे मन में भी नया मोबाइल खरीदने की इच्छा जाग उठती है। अगर आप भी इसी इंतजार में हैं तो आपको कुछ समय के लिए रुकना होगा।

क्योंकि इस मार्च के महीने में कई धमाकेदार स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। जिसमें OPPO ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Oppo Find N2 Flip को पेश करने का एलान किया है।

वहीं iQOO स्मार्टफोन कंपनी ने भी अपने iQOO Z7 नए डिवाइस को पेश करने वाली है, जिसकी बिक्री 21 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अन्य स्मार्ट फोन भी आने वाला है।

आइए, आपको बताते हैं कौन-कौन से फोन लिस्ट में शामिल हैं :

iQOO Z7 5G

iQOO Z7 5G मार्केट में आने के लिए बिल्कुल तैयार है। जिसका टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। हालांकि अभी इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये स्मार्टफोन 21 मार्च को लॉन्च कर दिया जाएगा।

Oppo Find N2 Flip

इस Oppo फोन के आने की पहले ही घोषणा हो चुकी है। जो एक फोल्डेबल और लेटेस्ट फोन है। हालांकि अभी Find N2 Flip के कीमत की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हो पाई है लेकिन इसे जल्द ही पेश कर दिया जाएगा।

Moto X40

Moto के इस डिवाइस को 20 मार्च को बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। जिसमें आप ग्राहकों को प्रोसेसर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 CPU का प्रोसेस दिया जा सकता है।

साथ ही आपको इसमें 6.7-इंच की डिस्प्ले मिल भी सकती है। वहीं इस हैंडसेट की कीमत 40 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है।

Oppo Find X6

इस समय Oppo Find X6 मोबाइल मार्केट में काफी चर्चाओं में है। इसको मार्च के आखिरी तक पेश किया जा सकता है। यह डिवाइस सीधे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकता हैं।

OnePlus Nord 3OnePlus का Ace 2V स्मार्टफोन अभी चीन में जारी किया गया था। जिसे भारत में OnePlus Nord 3 के नाम से रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

लेकिन फिलहाल इस समय पर Amazon और Flipkart दोनों ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर धांसू डील ऑफर्स चल रहे हैं। जहां आप 5G स्मार्टफोंस को कम दाम में खरीदकर इनका भरपूर लाभ उठा सकते हैं।

इससे आपको ज्यादा जेब खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो जल्दी से वेबसाइट पर जाकर चेक करें और ऑफर्स का फायदा उठाएं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।