1. Home
  2. Gadget

अब 10 दिन तक रहें फिट और कनेक्टेड: नई स्मार्टवॉच में स्वास्थ्य मॉनिटरिंग और ब्लूटूथ कॉलिंग!

अब 10 दिन तक रहें फिट और कनेक्टेड: नई स्मार्टवॉच में स्वास्थ्य मॉनिटरिंग और ब्लूटूथ कॉलिंग!
कंपनी इस वॉच में 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले चारों तरफ से कर्व्ड एज वाला है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1500 निट्स का है और यह 77.4% के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। 

मार्केट में नई स्मार्टवॉच की एंट्री हुई है। इस नई स्मार्टवॉच का नाम Huawei Watch Fit 3 है। कंपनी इस नई वॉच में स्लीक डिजाइन के साथ वाइब्रेंट AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। इस वॉच में कई सारे अडवांस हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर दिए गए हैं।

वॉच में कंपनी हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ SpO2 सेंसर भी ऑफर कर रही है। साथ ही इसमें स्लीप मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है। कंपनी इस वॉच में 10 दिन की बैटरी लाइफ ऑफर कर रही है।

यह तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, पिंक, ग्रीन, मून वाइट, ग्रे और पर्ल वाइट कलर ऑप्शन में आती है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस वॉच में 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले चारों तरफ से कर्व्ड एज वाला है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1500 निट्स का है और यह 77.4% के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है।

डिस्प्ले का डिजाइन स्क्वेयर शेप वाला है और इसकी प्रीमियम अलॉय बॉडी इसके लुक को बेहद शानदार बनाने का काम करती है। वॉच का थिकनेस केवल 9.9mm का है और इसका वेट केवल 26 ग्राम है।

हेल्थ और फिटनेस के लिए भी वॉच में कई जरूरी फीचर दिए गए हैं। इसमें यूजर्स को हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ SpO2 सेंसर भी मिलेगा। इसमें कंपनी TruSeen 5.5 सिस्टम भी दे रही है।

हुवावे की नई वॉच TruSleep टेक्नोलॉजी के साथ आती है। यह यूजर की स्लीप के अलग-अलग स्टेज को ट्रैक करती है। इतना ही नहीं कंपनी इस वॉच में रेस्पिरेटरी हेल्थ की जानकारी भी ऑफर कर रही है।

फिटनेस के लिए इसमें 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं, जिसमें नया ट्रैक रन मोड भी शामिल है। यह जीपीएस की मदद से यूजर के रनिंग रूट और लैप डिस्टेंस की सटीक जानकारी देता है।

वॉच में स्मार्टफोन के कैमरा को कंट्रोल करने के लिए रिमोट शटर फीचर दिया गया है। इस वॉच से यूजर ब्लूटूथ कॉलिंग भी कर सकते हैं। यह वॉच 5 ATM वॉटर रजिस्टेंट है।

इसमें दी गई बैटरी भी काफी पावरफुल है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच सिंगल चार्ज पर आराम से 10 दिन चल जाती है। कंपनी ने इस वॉच को अभी यूरोप और यूके में उपलब्ध कराया है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।