1. Home
  2. Gadget

Vivo X Fold 3 Pro: 12 साल तक टिकाऊ फोल्डेबल फोन, अगले महीने भारत में होगा लॉन्च

Vivo X Fold 3 Pro: 12 साल तक टिकाऊ फोल्डेबल फोन, अगले महीने भारत में होगा लॉन्च
वीवो का मोस्ट अवेडेटड फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 3 Pro, फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में तहलका मचा देगा।

वीवो ने हाल ही में अपने घरेलू बाजार यानी चीन में अपने दो लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन - Vivo X Fold 3 और Vivo X Fold 3 Pro को लॉन्च किया है। कंपनी अब प्रो मॉडल कोे भारत में लॉन्च की तैयारी कर रही है।

एक इंडस्ट्री सोर्स का हवाला देते हुए मायस्मार्टप्राइस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वीवो का फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन 'जून की शुरुआत' में आएगा। इसके साथ ही सोर्स ने फोन की मजबूती के बारे में भी जानकारी दी है। 

12 साल तक खराब नहीं होगा Vivo X Fold 3 Pro का हिंज

कहा जा रहा है कि वीवो का मोस्ट अवेडेटड फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 3 Pro, फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में तहलका मचा देगा। लॉन्च होने पर, यह कार्बन फाइबर कील कंपोनेंट से लैस हिंज वाला पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन बन जाएगा।

कार्बन फाइबर, एक्स फोल्ड 3 प्रो को नॉर्मल फोल्डेबल फोन में लगे हिंज की तुलना में ज्यादा मजबूती के साथ कुछ अन्य भी फायदे देता है। यह मटेरियल, फेदरलाइट पोर्टेबिलिटी, बूस्टर, सस्टेनेबिलिटी और मजबूती प्रदान करता है।

जैसा कि टीयूवी रीनलैंड द्वारा टेस्ट किया गया है, एक्स फोल्ड 3 प्रो, अपने कार्बन फाइबर हिंज के साथ 12 साल की विश्वसनीय फोल्डिंग प्रदान करेगा और 5,00,000 फोल्ड-अनफोल्ड यानी खोलने और बंद करने पर भी इसके हिंज खराब नहीं होंगे।

भारत में अगले महीने लॉन्च होगा Vivo X Fold 3 Pro

हाल ही में, गीकबेंच डेटाबेस पर X Fold 3 Pro के ग्लोबल वेरिएंट को भी देखा गया था। जिससे पता चला कि गीकबेंच 6 बेंचमार्क टेस्ट के सिंगल-कोर राउंड में स्मार्टफोन ने 2146 अंक हासिल किए और मल्टी-कोर राउंड में इसने 6304 अंक हासिल किए हैं।

इससे यह भी पता चला कि फोन 16GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पैक करेगा और एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटचओएस पर चलेगा।

हाल ही में, वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (यानी BIS) के डेटाबेस पर भी दिखा गया है, हालांकि इससे फोन के किसी स्पेसिफिकेशन का तो खुलासा नहीं हुआ।

लेकिन यह हिंट जरूर मिल गया कि वीवो का नया फोल्डेबल फोन भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। फोन अलग महीने भारतीय बाजार में डेब्यू करेगा।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।