ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kapal Mochan mela: कपाल मोचन मेला के लिए अंबाला डिपो ने लगाई रोडवेज की 17 अतिरिक्त बसें

On: नवम्बर 1, 2025 8:14 अपराह्न
Follow Us:
Ambala depot deployed 17 additional roadways buses for the Kapal Mochan mela: कपाल मोचन मेला के लिए अंबाला डिपो ने लगाई रोडवेज की 17 अतिरिक्त बसें
Join WhatsApp Group

अंबाला (Kapal Mochan mela): पांच दिनों तक चलने वाला कपाल मोचन मेला शनिवार से शुरू हो गया है। यह मेला एक नवंबर से पांच नवंबर तक चलेगा। मेले के चलते रोडवेज अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए छावनी बस स्टैंड पर अतिरिक्त बसों को लगाया। छावनी बस अड्डे से सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर पहली बस कपाल मोचन मेले में श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई।

डिपो ने शाम तक 17 बसों का संचालन किया गया। वहीं नारायणगढ़ डिपो की दो बसें भी मेले में गई। कपाल मोचन के मेले में जाने के लिए पंजाब से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अंबाला आते हैं जो रोडवेज की बसों के माध्यम से मेले में जाते है। इन श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज की ओर से पहले से ही अंबाला छावनी बस अड्डे पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

Kapal Mochan mela: कपाल मोचन मेला को लेकर उत्साह

पंजाब के जिला मलेरकोटला निवासी निवासी परमीत कौर ने बताया कि वह किसान परिवार से हैं और 57 साल की है। इस बार वह अपनी बहन के साथ पहली बार कपाल मोचन के मेले में जा रहीं। मेले को लेकर वह बहुत उत्साहित है अब वह आगे से हर साल मेले में जाया करेंगी।

सालों से जारी है आस्था की यात्रा

पंजाब निवासी कुलदीप कौर ने बताया कि वह आंगनवाड़ी वर्कर हैं उन्हें कपालमोचन के मेले में जाते हुए तीस साल हो गए है। जब वह छोटी थी, तब बुआ उन्हें पहली बार मेले में लेकर गई थी तब से वह लगातार हर साल मेले में जा रही हैं।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

मलेर कोटला निवासी सुखदेव कौर ने बताया कि वह 35 साल से कपाल मोचन के मेले में जा रही उन्होंने घर में सुख शांति के लिए मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद से वह मेले में जा रही है।

मलेरकोटला निवासी हरबंस कौर ने बताया कि उनकी उम्र 70 वर्ष है और आज भी वह अपने खेतों में काम करती हैं। वह पिछले 40 साल से कपाल मोचन के मेले में जा रही है। उन्होंने मांगी थी कि उनके बच्चे विदेश में सेटल हो जाए अब उनके बच्चे इंग्लैंड में रहते हैं और वहीं काम करते हैं।

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban
हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

17 अतिरिक्त बसों का संचालन

अंबाला डिपो के कार्यशाखा निरीक्षक बहादुर सिंह ढुल ने बताया कि शनिवार से कपाल मोचन का मेला शुरू हो गया है। मेले के पहले दिन अंबाला डिपो ने 17 अतिरिक्त बसों का संचालन किया।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment