ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala News: वातानुकूलित होगा अंबाला रेलवे स्टेशन पर द्वितीय वेटिंग रूम, प्री-पेड पार्किंग बूथ की सुविधा मिलेगी

On: नवम्बर 1, 2025 8:02 अपराह्न
Follow Us:
Ambala News Second waiting room at Ambala railway station will be air-conditioned, pre-paid parking booth facility will be available: वातानुकूलित होगा अंबाला रेलवे स्टेशन पर द्वितीय वेटिंग रूम, प्री-पेड पार्किंग बूथ की सुविधा मिलेगी
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala News): छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। पहली योजना के तहत प्लेटफार्म एक पर बने द्वितीय वेटिंग रूम को वातानुकूलित बनाया जाएगा और दूसरी योजना के तहत रेलवे परिसर में खानपान की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, जबकि तीसरी सुविधा के तहत रेलवे परिसर में प्री-पेड पार्किंग बूथ बनाया जाएगा ताकि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को चंडीगढ़, पटियाला, लुधियाना व शिमला आदि जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी चालकों से मोलभाव न करना पड़े।

Ambala News: यात्रियों को मिलेगी सुविधा

मौजूदा समय में प्लेटफार्म एक पर एसी वेटिंग रूम बना हुआ है, लेकिन यहां जगह की काफी कमी है। भीड़ के दौरान यात्रियों को बैठने के लिए बैंच आदि पर जगह नहीं मिलती तो मजबूरन उन्हें फर्श पर बैठना पड़ता है। इस संबंध में यात्रियों ने एसी वेटिंग रूम के बाहर रखी शिकायत पुस्तिका में भी लिखित जानकारी दी थी।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

त्योहार के दिनों में तो एसी श्रेणी के यात्रियों को एसी वेटिंग रूम में जगह ही नहीं मिलती, मजबूरन उन्हें प्लेटफार्म पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है, हालांकि इस संबंध में पिछले काफी समय से योजना को लेकर मंथन किया जा रह है, लेकिन अब प्रस्ताव के सिरे चढ़ने की उम्मीद जगी है।

खानपान स्टाल की योजना

रेलवे परिसर में कहीं भी खानपान की सुविधा नहीं है और न ही कोई रेहड़ी व स्टाल है, जो भी स्टाल व रेहड़ियां हैं वो प्लेटफार्माें पर ही हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों को भीड़भाड़ के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी को देखते हुए रेलवे ने परिसर में ही खानपान स्टाल को लेकर प्रस्ताव तैयार करने का फैसला किया है ताकि जो यात्री रेलवे परिसर में बैठकर ट्रेन का इंतजार करते हैं, उन्हें भी नजदीक ही खानपान की सुविधा मिल सके।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

प्री-पेड पार्किंग बूथ की सुविधा मिलेगी

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने बताया कि वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में यात्री सुविधाओं का विस्तार करना जरूरी हो गया है। इस संबंध में तीन प्रस्ताव तैयार करने के लिए विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि अंबाला कैंट स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है जोकि हरियाणा सहित पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू, राजस्थान व दिल्ली से जुड़ा हुआ है। यहां से रोजाना लगभग 170 ट्रेनों का संचालन होता है। ऐसे में यात्रियों की संख्या भी 40 हजार के करीब है।

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban
हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

ऐसे में दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को रेलवे परिसर से टैक्सी आदि की जरूरत पड़ती है, लेकिन मनमाने किराए के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे एक बार फिर प्री-पेड टैक्सी बूथ के प्रस्ताव को तैयार करने में जुट गया है ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को राहत पहुंचाई जा सके।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment