ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

अंबाला में NCDC शाखा का आधुनिक भवन बनकर तैयार, नए साल में मिलेगी सौगात

On: नवम्बर 1, 2025 7:51 अपराह्न
Follow Us:
अंबाला में NCDC शाखा का आधुनिक भवन बनकर तैयार, नए साल में मिलेगी सौगात
Join WhatsApp Group

अंबाला, NCDC branch in Ambala: छावनी के नग्गल गांव में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की अंबाला शाखा के भवन का ढांचा बनकर तैयार हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो नए साल पर इस सेंटर पर काम पूरा हो जाएगा, इसके बाद इसका लाभ राज्य के अन्य जिलों को भी मिलना शुरू हो जाएगा। इस सेंटर के भवन का निर्माण सेंट्रल पीडब्ल्यूडी (सीपीडब्ल्यूडी) कर रही है।

सीपीडब्ल्यूडी को पूर्व में 1.39 करोड़ रुपये राशि की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। इस सेंटर की स्थापना के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने काफी प्रयास किया था। इसके बाद ही केंद्र ने अंबाला में एनसीडीसी की शाखा बनाने का निर्णय लिया। कुछ समय पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से केंद्र के निर्माण को शिलान्यास किया था। लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत इस केंद्र को बनाने में खर्च की जा रही है।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

4 एकड़ जमीन पर हो रहा है NCDC निर्माण

एनसीडीसी की शाखा 4 एकड़ 11 मरले जमीन पर तैयार की जा रही है। यह तीन मंजिला इमारत होगी। भवन के प्रथम तल पर सैंपल कलेक्शन एवं यूटीलिटी रूम, वेटिंग रूम, लॉबी के अलावा, क्लाइमेट चेंज रूम, ईओसी रूम, ट्रेनिंग रूम, आईडीएसपी, महामारी विज्ञान स्टाफ रूम, पैंट्री एवं अन्य रूम होंगे। द्वितीय तल पर लैब व अन्य उपकरण लगाए जाएंगे, जिनमें माइक्रो लैब बैक्टीरियोलॉजी, एएमआर लैब, लैब टीचिंग एंड डेमो रूम, एएमआर आफिसर रूम, वायरोलॉजी, लॉबी एवं अन्य रूम होंगे। तृतीय तल पर नॉन बीएसएल लैब एरिया, बीएसएल-2 लैब एरिया, स्टाफ कॉमन रूम, ओपन टैरेस, पैंट्री एवं अन्य रूम होंगे। इसकी पूरी बिल्डिंग में 2 लिफ्ट का प्रावधान होगा।

तीन चरणों में पूरा किया जाएगा एनसीडीसी

सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने बताया कि इस केंद्र को तीन चरणों में पूरा किया जाना है। अभी पहले का काम किया जा रहा है, जिसमें भवन का निर्माण शामिल है। वहीं दूसरे चरण में भवन के अन्य कार्य पूरे किए जाएंगे। तीसरे चरण में लैब बनाई जाएंगी। यहां बीमारियों को जांचने के लिए आधुनिक उपकरण होंगे, इसके साथ ही लैब भी बॉयो सेफ्टी में सर्वोत्तम मानक की होगी। इस केंद्र के बनने के बाद से यहां एकीकृत रोग निगरानी व शोध कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं पर्यावरणीय बदलाव पर अध्ययन भी संभव हो सकेगा।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment