ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lado Laxmi Yojana: बीपीएल कार्ड कटने की अफवाह से कम हो रही लाडो लक्ष्मी योजना में रुचि

On: November 1, 2025 7:43 PM
Follow Us:
Lado Laxmi Yojana Fear of BPL card cancellation and rumours of reduced benefits reduce interest in the scheme: बीपीएल कार्ड कटने की अफवाह से कम हो रही लाडो लक्ष्मी योजना में रुचि
Join WhatsApp Group

अंबाला, Lado Laxmi Yojana: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाएं ऑनलाइन फार्म भरने में कम रुचि दिखा रहीं हैं। इस योजना को लेकर पात्र महिलाएं दुविधा में हैं, उनका कहना है कि 2100 रुपये की पेंशन लगवाने के लिए बाद में कहीं उनका बीपीएल राशन कार्ड न रद हो जाए। इसके अलावा सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य स्कीम का भी लाभ न मिले। यह चर्चा महिलाओं के बीच अधिक चल रही है।

इसी कारण योजना में आवेदन कम आए हैं। शनिवार को अवकाश के दिन नगर परिषद और बीडीपीओ कार्यालयों को महिलाओं के लिए खोला गया, ताकि वह पात्र महिलाएं ऑनलाइन फार्म भर सकें। इसके अलावा कर्मचारी महिलाओं के मोबाइल में लाडो लक्ष्मी एप डाउनलोड भी करवा रहे हैं, जिससे वह खुद ही अपना फार्म भर सकें।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

Lado Laxmi Yojana: 40,280 ने ही आवेदन किया

अंबाला में 87,784 महिलाएं दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए योग्य पाई गई हैं, लेकिन अभी तक आधे से भी कम करीब 40,280 महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना के फार्म भरवाएं हैं। जबकि इस योजना की शुरूआत 25 सितंबर से हो गई थी एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी महिलाएं खुलकर फार्म नहीं भरवा रही हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा भरे जा रहे फार्म

राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला सदर ने बताया कि शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के फार्म ज्यादा भरवा रही हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में महिलाओं की संख्या कम है। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है, कार्यालय में लाडो लक्ष्मी योजना एप डाउनलोड कराया जा रहा है और कार्यालय में ऑनलाइन महिलाओं के फार्म भरे जा रहे हैं। इस योजना का लाभ लेनी वाली किसी भी पात्र महिला का राशन रद नहीं होगा।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

मुनादी करवाएगी नगर परिषद

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को सफल बनाने के लिए अब नगर परिषद की ओर से अधिकारी गांव और शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद की गाड़ियों के माध्यम से मुनादी करवाई जाएगी जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकें।

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment