ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

कैथल-हांसी फोरलेन प्रपोजल मुख्यालय से लौटा, योजना पर ब्रेक

On: नवम्बर 15, 2025 6:40 अपराह्न
Follow Us:
कैथल-तितरम हांसी रोड को फोरलेन करने का प्रपोजल मुख्यालय की ओर से वापस लौटा दिया गया है।
Join WhatsApp Group

कैथल: जिले के सबसे मुख्य सड़कों में एक कैथल-तितरम हांसी रोड को फोरलेन करने का प्रपोजल मुख्यालय की ओर से वापस लौटा दिया गया है। ऐसे में अभी इस योजना को सिरे चढ़ने में समय लगने वाला है।

करीब पांच साल पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि हांसी से जींद होते हुए कैथल के तितरम मोड़ तक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। बाद में एनएचएआई ने इस फोरलेन प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया था। तितरम मोड़ से लेकर अंबाला बाईपास तक सड़क के फोरलेन बनने की आस जगी लेकिन अब इसके पूरे की उम्मीद नहीं है।

सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा छीना

पूर्व में शहर के बाहर से गुजर रहे एवं वर्तमान में शहर के अंदर आ गई इस सड़क का यह टुकड़ा पहले राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा था। इसके बाद नया बाईपास बन गया। इससे इस सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा छिन गया।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

सड़क का तितरम मोड से जींद रोड बाईपास चौक तक का हिस्सा काफी खराब है। इस सड़क से रोजाना चंडीगढ़, हांसी, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, असंध, नरवाना की तरफ से सैंकड़ों रोडवेज, निजी बसें व अन्य वाहन आते जाते हैं।

दिन में कई बार सड़क पर शहर के करनाल चौंक, ढांड रोड, बस स्टैंड के नजदीक, छोटू राम चौक पर जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं इसी मार्ग पर लगभग सात साल पहले अनाज मंडी बनाई गई थी।

अनाज मंडी में धान व गेहूं किसान लेकर आते हैं। जब फसलों का सीजन शुरू हो जाता है। उस समय इस सड़क पर कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi
1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

भेजा था 67 करोड़ रुपये का प्रपोजल 

लोक निर्माण विभाग की तरफ से इसे लेकर करीब 67 करोड़ रुपये का प्रपोजल भेजा गया था। जिसे वापस भेज दिया गया है। प्रोजेक्ट को फंड नहीं होने की बात कहकर लौटाया दिया गया। अब इसके निर्माण न होने से की स्थिति नहीं बन पा रही है। इसके न बनने के बाद आसपास के गांवों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

क्योंकि इस रोड पर अधिक भीड़ रहती है। हजारों वाहन चालक रोजाना यहां से आवागमन करते हैं। इसे देखते हुए ही इसे फोरलेन करने की मांग उठती रही है। विभाग इसको बनाने के लिए एस्टीमेट भी अगले साल भेजेगा लेकिन जब तक अगले दो साल तक गड्ढों के साथ वाहन चालकों के इसी सड़क पर चलने के लिए मजबूर होने पड़ेगा।

कैथल के तितरम मोड़ से नूगरां और आगे जींद से हांसी तक फोरलेन निर्माण को लेकर सरकार ने अब इसके लिए फंड का ना होने को लेकर इनकार कर दिया है। तितरम मोड़ से नगूरां तक 34 किलोमीटर और जींद से हांसी तक 44 किलोमीटर की सड़क का निर्माण एचएसआरडीसी द्वारा किया किया जाना था लेकिन अब इसका निर्माण नहीं होगा।

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

Leave a Comment