ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gurugram Crime: सीनियर से दोस्ती कराने की बात पर प्रेमिका संग मिलकर की हत्या

On: नवम्बर 15, 2025 9:25 पूर्वाह्न
Follow Us:
Gurugram Crime: सीनियर से दोस्ती कराने की बात पर प्रेमिका संग मिलकर की हत्या
Join WhatsApp Group

Gurugram Crime गुड़गांव: एक महिला मित्र से दोस्ती कराने की बात से गुस्से में आकर कंपनी के कर्मचारी ने अपने सीनियर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथ रह रही प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू, हेलमेट, चोरी की बाइक और बैग भी बरामद कर लिया गया है।

Gurugram Crime

दरअसल, आईएमटी मानेसर थाने में एक युवक ने अपने बहनोई, यूपी के मथुरा निवासी 40 वर्षीय सोनपाल के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सोनपाल गुड़गांव के खोह गांव में किराए पर रहता था। वह पिछले दस साल से सेक्टर-5, गुरुग्राम में नौकरी कर रहा था। 4 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे कंपनी गया था और शाम 4:30 बजे गेट पास लेकर घर आने के लिए पत्नी को मैसेज किया था। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा और फोन बंद मिला।

गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान | gurugram-singapore-style-convention-centre-25-acres-cm-nayab-saini-manesar-park
गुरुग्राम में बनेगा सिंगापुर जैसा कन्वेंशन सेंटर, सीएम नायब सिंह सैनी ने 25 एकड़ के प्रोजेक्ट का किया एलान

केस दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। आईएमटी मानेसर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान की टीम ने छानबीन की तो पता चला कि सोनपाल की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी यूपी के गौंडा निवासी कुशलपाल सिंह उर्फ कौशल (26) और उसके साथ लिव-इन में रहने वाली यूपी के कासगंज निवासी भावना (19) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मानेसर के सेक्टर-01 में रहते थे। आरोपियों की निशानदेही पर सोनपाल का शव यूपी के कोसी बॉर्डर से बरामद कर लिया गया।

खुलासा

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि कुशलपाल और भावना करीब दो साल से मानेसर के सेक्टर-1 में लिव-इन में रह रहे थे। सोनपाल और कुशलपाल एक ही कंपनी में काम करते थे। सोनपाल आरोपी कुशलपाल का सीनियर था। सोनपाल को कुशलपाल और भावना के रिश्ते के बारे में पता था।

फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान | asian-games-hockey-gold-karnal-neha-goyal-success-story
फटे जूते और खाली पेट 10 किमी पैदल सफर, करनाल की बहू नेहा की हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्णिम उड़ान

वह अक्सर कुशलपाल से कहता था कि वह भावना से उसकी दोस्ती करा दे। इस बात से दोनों खफा हो गए और सोनपाल की हत्या की साजिश रची। 4 अक्टूबर को मथुरा घूमने के बहाने चोरी की बाइक पर सोनपाल को बिठाकर ले गए।

केएमपी होते हुए कोसी बॉर्डर पहुंचे और पहले हेलमेट से सोनपाल पर वार किए। फिर कुशलपाल ने चाकू से गर्दन पर 7-8 वार करके हत्या कर दी। शव वहीं फेंककर दोनों फरार हो गए। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।

11 साल की उम्र में लगा था जानलेवा घाव, अब अभिषेक नैन ने एशियन गेम्स में दागे निर्णायक गोल | asian-games-hockey-gold-sonipat-abhishek-nain-success-story
11 साल की उम्र में लगा था जानलेवा घाव, अब अभिषेक नैन ने एशियन गेम्स में दागे निर्णायक गोल

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment