ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Dharmendra Hospital Video Leak: धर्मेंद्र ICU वीडियो लीक करने वाला अस्पताल स्टाफ गिरफ्तार

On: नवम्बर 14, 2025 9:06 पूर्वाह्न
Follow Us:
Dharmendra Hospital Video Leak: धर्मेंद्र ICU वीडियो लीक करने वाला अस्पताल स्टाफ गिरफ्तार
Join WhatsApp Group

Dharmendra Hospital Video Leak: हॉस्पिटल एम्प्लॉयी अरेस्टेड फॉर फिलमिंग धर्मेंद्र इनसाइड ICU: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। धर्मेंद्र और उनके परिवार के लिए ये समय बहुत मुश्किल भरा रहा। कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र की तबीयत अचानक से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान बॉलीवुड के तमाम सितारे अस्पताल पहुंचे थे। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान के नाम शामिल हैं। इस मुश्किल समय में पूरे बॉलीवुड ने धर्मेंद्र और उनकी फैमिली का साथ दिया। बता दें कि धर्मेंद्र को लेकर काफी अफवाहें उड़ीं। एक समय तो लोगों ने ये कह दिया कि उनकी मौत हो गई। हालांकि परिवार ने बार-बार ये कहा कि धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। इसी बीच अस्पताल के अंदर से देओल परिवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर अब विवाद हो गया है। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर…

देओल परिवार का वीडियो वायरल करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार Dharmendra Hospital Video Leak

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल का ही एक कर्मचारी गुपचुप तरीके से देओल परिवार का रिकॉर्ड कर रहा था। उस स्टाफ ने सोशल मीडिया पर ये क्लिप शेयर भी कर दिया। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अब उस कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

वायरल वीडियो आईसीयू का है, जिसमें धर्मेंद्र बेड पर लेटे दिख रहे हैं उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल समेत पूरा परिवार उनके आसपास खड़े हैं। खुशी की बात ये है कि धर्मेंद्र को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बीते दिन परिवार ने इस बारे में बयान जारी किया था।

फैमिली ने कहा, ‘श्री धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वे घर पर ही रिकवर करेंगे। हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि कोई अफवाह न फैलाएं और उनके तथा परिवार की निजता का सम्मान करें। आपके प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वे आप सबसे बहुत प्यार करते हैं।

धर्मेंद्र के फैंस ने ली राहत की सांस

जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे तब सभी लोग चिंतित हो गए थे। उनके फैंस की तो रातों की नींद उड़ गई थी। अब धर्मेंद्र के फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। धर्मेंद्र ने बॉलीवुड पर सालों तक राज किया है।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। धर्मेंद्र की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आती है। धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म इक्कीस में नजर आने वाले हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment