ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Delhi Blast Doctor Arrest: एक और डॉक्टर फंसा! कानपुर से ATS ने पकड़ा आरिफ, उमर का DNA मैच

On: नवम्बर 13, 2025 9:37 पूर्वाह्न
Follow Us:
Delhi Blast Doctor Arrest: एक और डॉक्टर फंसा! कानपुर से ATS ने पकड़ा आरिफ, उमर का DNA मैच
Join WhatsApp Group

Delhi Blast Doctor Arrest Case Update: दिल्ली में 10 नवंबर को हुए लाल किले विस्फोट मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी मामले में एक और डॉक्टर अब जांच एजेंसियों के हत्थे चढ़ गया है। उत्तर प्रदेश ATS ने कानपुर से डॉक्टर आरिफ को हिरासत में लिया है। यह गिरफ्तारी डॉ. परवेज अंसारी की निशानदेही पर की गई है, जिसे पहले ही इस केस में गिरफ्तार किया जा चुका है।

कानपुर से भागने की फिराक में था आरिफ Delhi Blast Doctor Arrest

ATS सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद आरिफ कानपुर से फरार होने की तैयारी में था लेकिन उससे पहले छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। फिलहाल उसे लखनऊ लाकर पूछताछ की जा रही है।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

जांच में यह भी सामने आया है कि धमाके के अगले दिन वह कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में था, जो डॉ. शाहीन शाहिद और डॉ. परवेज अंसारी से लगातार जुड़े हुए थे। इन्हीं कॉल रिकॉर्ड्स और डिजिटल ट्रेल से ATS को आरिफ तक पहुंचने में मदद मिली।

कौन है परवेज अंसारी

बता दें कि गिरफ्तार आरोपी डॉ. परवेज अंसारी, लखनऊ का रहने वाला है और डॉ. शाहीन शाहिद का छोटा भाई है। दोनों पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुए धमाके की साजिश में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। पूछताछ के दौरान परवेज ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं, जिनके आधार पर मोहम्मद आरिफ तक पहुंचा गया।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

उमर का DNA सैंपल हुआ मैच

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही कार में धमाका हुआ था।

इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। इस मामले में डॉक्टर उमर उन नबी का DNA सैंपल उसकी मां और भाई से मैच हो गया है। इससे साफ हो गया है कि धमाके के समय गाड़ी उमर ही चला रहा था।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment