1. Home
  2. haryana

Haryana Toll Tax : हरियाणा से नहीं हटाए जाएंगे 20 टोल प्लाजा, फर्जी खबर से परेशान हुए लोग

Haryana Toll Tax : हरियाणा से नहीं हटाए जाएंगे 20 टोल प्लाजा, फर्जी खबर से परेशान हुए लोग
Haryana Toll Tax Fake News : हरियाणा से टोल प्‍लाजा नहीं हटाए जाएंगे। इसकी पुष्टि एनएएचआई ने की है। पिछले दिनों कुछ फर्जी खबरें चलीं थी कि हरियाणा से 20 टोल प्‍लाजा हटाए जा रहे हैं। जब हमने इसकी पड़ताल की तो सामने आया कि यह खबर फेक थी। आइए जानते हैं क्‍या है पूरी खबर।

Haryana Toll Tax : हरियाणा से 20 टोल प्‍लाजा नहीं हटाए जाएंगे। इसकी पुष्टि एनएचएआई (National Highways Authority of India) के अधिकारियों ने की है। NAHI के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ न्‍यूज पोर्टल ने यह अफवाह उड़ाई थी कि हरियाणा से टोल प्‍लाजा हटाए जाएंगे। लेकिन इस बात में कोई सच्‍चाई नहीं है।

हरियाणा पंजाब में कितने टोल प्‍लाजा हैं

हरियाणा-पंजाब में कुल 60 टोल प्लाजा हैं। ये टोल से 40 से 60 किलोमीटर के दायरे में आते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने रिपोर्ट नहीं मांगी है इसकी जानकारी अफसरों ने दी है। अफसरों ने कहा कि कुछ लोगों ने फेक न्‍यूज के जरिए अफवाह फैलाई थी कि पंजाब और हरियाणा से कुछ टोल प्‍लाजा को हटाया जाएगा।

दिल्‍ली से अम्‍बाला तक कितने टोल

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अंबाला-दिल्ली हाईवे पर मुरथल से लेकर पानीपत तक तीन टोल प्लाजा हैंं।

हरियाणा में 60 KM के दायरे में कितने टोल प्लाजा हैं

अंबाला, पानीपत, घरौंदा, सैनी माजरा, यमुनानगर, भिवानी-मोरवाला, हिसार-नरवाना, बाडोपट्टी, चौधरीवास, मदीना, रामायण, लांधड़ी, भावदीन, खटकड़, सोनीपत-रोहद, मकरौली, डाहर, भागान, छारा, झरोठी टोल हैं। हरियाणा पंजाब में कुल मिलाकर 60 टोल प्लाजा हैं जिसमें से 40 ऐसे हैं जो सिर्फ 60 किलोमीटर के दायरे में आते हैं। 

एक टोल पर कितना खर्च

एक टोल प्लाजा को लगाने में करीब 12 करोड़ रूपये का खर्च आता है।

क्‍या है फास्‍ट टैग और क्‍या है नया प्‍लान​

कुछ समय पहले, सरकार ने FASTags की शुरुआत की थी। यह व्‍हीकल के विंडस्क्रीन पर लगया गया प्रीपेड टैग है जो आपको बिना रुके टोल प्लाजा पर लेन से गुजरने की परमिशन देते हैं।

रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी (आरएफआईडी) का उपयोग करके व्‍हीकल की पहचान की जाती है और अकाउंट से पैसा काटा जाता है।

इसके अलावा अब सरकार एक ऐसी सर्विस ला सकती है, जिसमें टोल प्‍लाज की जरूरत को ही खत्म कर दिया जाएगा। सरकार जल्‍द ही एक नया टोल कलेक्‍शन सिस्‍टम शुरू करेगी।

फास्‍टैग के फायदे​

होगी समय की बचत: FASTag तकनीक के इस्तेमाल से आपको टोल प्लाजा पर अपने व्हीकल की स्‍पीड कम नहीं करनी पड़ेगी। इससे आपका फ्यूल और समय बचेगा।

चूंकि व्‍हीकल टोल प्‍लाजा पर नहीं रुकेंगे, इसलिए भीड़ या ट्रेफिक की संभावना भी कम हो जाएगी।

केश पेमेंट नहीं करना पड़ेगा: हाईवे से एक शहर से दूसरे शहर तक जाने के लिए कई सारे टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है। FASTag के उपयोग से, आप इलेक्ट्रॉनिक पेंमेंट का लाभ ले सकेंगे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।