1. Home
  2. haryana

Adampur Election News: आदमपुर की जंग में सोशल मीडिया " वॉट्स एप, ट्विटर, फेसबुक" बने हथियार

Adampur Election News: आदमपुर की जंग में सोशल मीडिया " वॉट्स एप, ट्विटर, फेसबुक" बने हथियार
आदमपुर की जंग जीतने के लिए सभी पार्टियां दिन रात एक किए हैं। सभी पार्टियों ने हलके में डेरा डाल लिया है। स्थिति ये है कि देर रात , यहां तक अल सुबह तक प्रचार हो रहा है। दूसरी पार्टियों के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और वोट कैडर को तोड़ने की हर संभव कोशिश सभी दल कर रहे हैं।

Haryana News Post : Aadampur Chunav 2022: आदमपुर की जंग जीतने के लिए सभी पार्टियां दिन रात एक किए हैं। सभी पार्टियों ने हलके में डेरा डाल लिया है। स्थिति ये है कि देर रात , यहां तक अल सुबह तक प्रचार हो रहा है। दूसरी पार्टियों के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और वोट कैडर को तोड़ने की हर संभव कोशिश सभी दल कर रहे हैं। इसके लिए डोर टू डोर कैंपेनिंग तो की ही जा रही है तो साथ अन्य विकल्पों को भी आजमाया जा रहा है।

भाजपा, कांग्रेस, आप और इनेलो समेत निर्दलीय उम्मीदवार  सोशल मीडिया फार्मूले का भी भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए बाकायदा अलग से हर पार्टी द्वारा टीम तैनात की गई हैं और इसके लिए संबंधित स्टाफ व कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई है। इनका काम पार्टी नेताओं द्वारा किए जा रहे प्रचार समेत कई अन्य तरह की जानकारी को बिना देर किए सोशल मीडिया पर वोटरों तक पहुंचाना है। सभी पार्टियों ने हलके के सभी गांवो में वोटरों के साथ सोशल मीडिया ग्रुप बना रखे हैं। 

कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम भी सक्रिय, घेर रही विपक्षियों को

कांग्रेस ने भी पड़े पैमाने पर सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स को पार्टी कैंडिडेट जय प्रकाश के प्रचार की जिम्मेदारी दे रखी है। सोशल मीडिया पर निरंतर वोटर्स से संपर्क साधा जा रहा है। पार्टी के  स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर चांदवीर हुड्डा ने बताया कि सोशल मीडिया टीम में करीब चार दर्जन सदस्य हैं। पार्टी की हर गतिविधि की जानकारी इसके जरिए दी जा रही है। इसके अलावा गांव में  वोटर्स को कांग्रेस सरकार द्वारा उस समय हलके में किए गए विकास कार्यों के बारे में भी अवगत करवाया जा रहा है। लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि किस तरह से वर्तमान सरकार में आदमपुर हलके की अनदेखी की गई। 

भाजपा की सोशल मीडिया टीम हिसार बीजेपी कार्यालय से संभाल रही ज़िम्मेदारी 

वही दूसरी तरफ भाजपा की सोशल मीडिया टीम हिसार से पार्टी के प्रचार की जिम्मेदारी देख रही है। पार्टी के राज्य मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि हिसार में जिला बीजेपी कार्यालय में 5 से 6 सोशल मीडिया एक्सपर्ट की पार्टी कैंडिडेट भव्य बिश्नोई के प्रचार का काम देख रहे हैं। इसमें पार्टी की कैंपेनिंग,  स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की जानकारी देना  और वोटरों से सोशल मीडिया पर जोड़ने की तमाम जिम्मेदारियों शामिल हैं। हर सोशल मीडिया फ्रंट के जरिए पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को आगे के दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं। सोशल मीडिया के जरिए भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। 

Read Also : Success Story : बिना कोचिंग के किसान की बेटी बनी IAS अफसर, जानें सफलता की कहानी

आप की सोशल मीडिया टीम की जिम्मेदारी एक दर्जन से ज्यादा, घेर रहे विरोधियों

आम की सोशल मीडिया टीम में करीब एक दर्जन लोग हैं और विवेक लांबा व राहुल भारतीय इसको लीड कर रहे हैं।  पार्टी के स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर सुनील मलिक ने बताया कि सोशल मीडिया पर पार्टी उम्मीदवार सतेंद्र सिंह के प्रचार के साथ साथ  निरंतर विरोधी दलों की कमियों को उजागर किया जा रहा है। इसके अलावा पार्टी की सरकार द्वारा दिल्ली व पंजाब में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही हर गांव में स्थानीय लोगों को सोशल मीडिया ग्रुप में जोड़ा गया है। इसके अलावा एलईडी वैन के जरिए भी प्रचार किया जा रहा है। 

इनेलो की सोशल मीडिया टीम में करीब डेढ दर्जन एक्सपर्ट, पार्टी कैंडिडेट को कर रहे मजबूत

वहीं इनेलो अपने कैंडिडेट दुरड़ाराम को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल कर रही है। टीम में करीब डेढ़ दर्जन लोग हैं। पार्टी के मीडिया कोर्डिनेटर राकेश सिहाग ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि टीम निरंतर सोशल मीडिया के जरिए वोटर के बीच में जा रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हलके के हर गांव में सोशल मीडिया पर ग्रुप बना रखे हैं और पार्टी  इसके जरिए काफी सफल भी हो रही है। 

Read Also : Success Story : स्कूल में टीचर ने मार्क्स देने से कर दिया था मना, फिर ऐसे बनी IAS अफसर

सभी पार्टियां एक दूसरे के पुराने वीडियो निकाल डाल रहे उनको दिक्कत में  

इस उपचुनाव में एक बात मुख्य रूप से सामने आई है कि जिन पार्टियों के नेताओं के बयान के वीडियो, जो कि फिलहाल उनको दिक्कत दे सकते हैं, उनको सोशल मीडिया पर दूसरे दलों की टीम द्वारा सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है।  ऐसी फुटेज या क्लिप भी सोशल मीडिया पर निरंतर वायरल किए जा रहे है जिनके जरिए विरोधी उम्मीदवार को स्पीचलैस किया जा सकता है। 

सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा पार्टी की हर गतिविधि की जानकारी दी दा रही

सभी पार्टियां निरंतर उपचुनाव में सक्रिय हैं , पार्टी के नेता हलके के गांवों का दौरा कर रहे हैं। उनके किसी भी गांव जाने से पहले सोशल मीडिया पर उनके वहां के आगामी शेड्यूल के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं को जानकारी दे दी जाती है। इसके अलावा नेताओं के भाषण, वहां जमा गैदरिंग के वीडियो सोशल मीडिया ग्रुप पर शेयर किए जाते हैं। चूंकि अब जमाना पूरी तरह से सोशल मीडिया को हो गया है तो सभी इसको तवज्जो भी दे रहे हैं। सभी पार्टियों के नेताओं के सोशल मीडिया पर इंटरव्यू निरंतर वायरल हो रहे हैं। कुछ ही देर में उनके इंटरव्यू हर जगह पहुंच जाते हैं। 

सभी पार्टियों के कार्यकर्ता व सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स देर रात तक आमने सामने

उपचुनाव के सोशल मीडिया पर प्रचार के दौरान एक रोचक पहलू सामने आया है। जब भी किसी पार्टी का कार्यकर्ता या फिर सोशल मीडिया के जिम्मा संभाल रहा व्यक्ति सोशल मीडिया ग्रुप में विपक्षी उम्मीदवार के खिलाड़ी कुछ कंटेंट डालता है, तो तुरंत दूसरी पार्टी के संबंधित सेल के लोग मोर्चा खोल देते हैं। उनके बीच में सोशल मीडिया ग्रुप में जब खींचतान व शब्दों की जंग चलती है, वो भी देखने लायक होती है। दोनों तरफ से एक दूसरे को नीचा दिखाने और घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा जाता है। सोशल मीडिया पर सभी पार्टियों के सोशल मीडिया का काम देखने वालों के बीच ये जंग देर रात तक जारी रहती है तो  सुबह फिर शुरु हो  जाता है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub