1. Home
  2. haryana

Ambala Army Agniveer bharti scheme 2024 : अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला में 8 फरवरी से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती

Ambala Army Agniveer bharti scheme 2024 : अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला में 8 फरवरी से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती 
Ambala Army Agniveer bharti scheme 2024 : अम्बाला, कैथल, कुरूक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के पुरूष अभ्यार्थियों तथा दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल एवं चण्डीगढ़ की महिला अभ्यार्थियों के लिए पंजीकरण 8 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक होगा।

Haryana News Post, (अम्‍बाला) Army Agniveer bharti scheme 2024 : भर्ती निदेशक कर्नल बी.एस. बिष्ट ने बताया कि भारतीय सेना अग्रिवीर स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 के लिए सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

हरियाणा के 6 जिलों अम्बाला, कैथल, कुरूक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के पुरूष अभ्यार्थियों तथा दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल एवं चण्डीगढ़ की महिला अभ्यार्थियों के लिए पंजीकरण 8 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक होगा।

सभी योग्य लाभार्थी  www.joinindian.nic.in वेबसाईट पर पंजीकृत करवा सकते हैं। यह रैली पुरूष वर्ग में अग्निवीर (सामान्य कत्र्तव्य), अग्रिवीर (तकनीकी), अग्रिवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेडमैन) तथा महिला वर्ग में (महिला मिलिट्री पुलिस) के लिए आयोजित की जायेगी।

अग्निवीर तकनीकी पदों के लिए चयनित विषयों में आई.टी.आई. के योग्य उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। उन्होने कहा कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है जिसके पहले चरण में ऑनलाईन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। 

दूसरे चरण में ऑनलाईन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यार्थियों को भर्ती रैली मे शामिल होने के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों को विशेष सलाह दी जाती है कि वे दलाली की किसी भी गतिविधि का शिकार न हों।

Haryana Weather News : आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा हरियाणा का मौसम, जानें कब होगी बारिश


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।