Rohtak News: बॉक्सर स्वीटी बूरा, कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा भाजपा में होंगे शामिल
रोहतक। Kabaddi player Deepak Hooda News : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट व भीम अवार्डी बॉक्सर स्वीटी बूरा सोमवार को भगवा रंग में रंगने जा रही है। रविवार देर शाम जारी अपने वीडियो में हिसार की बेटी व रोहतक के चमारिया की बहू स्वीटी ने कहा है कि वह खेल के बाद राजनीति जीवन की पारी भी शुरू करने जा रही हैं।
आज भाजपा में शामिल होंगी स्वीटी बूरा
इसके लिए सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश हित में किए गए कार्यों से प्रभावित इस खिलाड़ी का कहना है कि दुनिया के नक्शे पर भारत की छवि उभर कर सामने आई है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से यह संभव हुआ है। उनके नेतृत्व में देश सेवा का अवसर मिला तो मैं पीछे नहीं हटूंगी।
दीपक हुड्डा बीजेपी में
रविवार देर शाम स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा ने वीडियो जारी कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने का एलान किया। देश के स्टार खिलाड़ी पति-पत्नी सोमवार को अपनी सियासी पारी शुरू कर रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएंगे, साथ ही पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामेंगे। इसे लेकर पार्टी कार्यालय में तैयारियां जोरों पर हैं।
रोहतक में मनोहरलाल
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुबह चंडीगढ़ से रवाना होंगे। वह सुबह 10 बजे राजीव गांधी खेल परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बदा भाजपा के प्रांतीय कार्यालय पहुंचेंगे।
दोपहर 2 बजे तक पार्टी कार्यालय में रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के चलते 12 फरवरी को रोहतक में मानवरहित हवाई वाहन (ड्रोन) के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
क्या बोले दीपक
रविवार देर शाम जारी वीडियो में दीपक हुड्डा ने कहा कि वह अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए कार्यों से प्रभावित हूं। इसमें कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देना या खेल क्षेत्र में दी गई सुविधाएं व बजट बढ़ाने के कार्य प्रमुख हैं।
कड़ी सुरक्षा
ड्रोन के प्रयोग से सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगने की आशंका बनी रहती है। सुरक्षा के मद्देनजर रोहतक शहर के अधिकार क्षेत्र में मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) का आसमान में घूमने देना खतरनाक साबित हो सकता है। जिला पुलिस अधीक्षक को आदेश के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को कहा गया है। अगर कोई व्यक्ति इन आदेशों की उल्लंघना में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के प्रावधान के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Internet Ban Rules: नियमानुसार मोबाइल इंटरनेट अधिकतम 15 दिनों तक किया जा सकता है सस्पेंड
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।