1. Home
  2. haryana

Fatehabad News: पंजाब-हरियाणा बार्डर पर 'युद्ध' जैसे हालात, सीमाएं सील, मोबाइल इंटरनेट भी बंद

Fatehabad News: पंजाब-हरियाणा बार्डर पर 'युद्ध' जैसे हालात, सीमाएं सील, मोबाइल इंटरनेट भी बंद
Mobile internet ban: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, पंजाब के किसानो को जिले में घुसने से रोकने के लिए सड़क पर गाड़ दिए नुकीले कील। 

फतेहाबाद। किसानों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली कूच के ऐलान के चलते पंजाब सीमा से सटे जाखल क्षेत्र में पुलिस खास अलर्ट मोड पर दिखाई दे रही है। पंजाब के किसानों को हरियाणा में घुसने से रोकने के लिए यहां पुलिस द्वारा पूरी तैयारी की गई है। प्रशासन खासकर हरियाणा-पंजाब के मार्गों पर पैनी नजर रखे हुए है।

जहां पुलिस का विशेष फोकस जाखल थाना के अंतर्गत म्योंद पुलिस चौकी स्थल पर हैं। उक्त स्थान के साथ ही पंजाब के गांव लगते हैं। ऐसे में प्रशासन ने यहां खूंटा गाड़ दिया है। बता दें कि म्योंद भाखड़ा पुल पर पुलिस द्वारा सीमेंट को बड़े-बड़े पिलर्स को क्रेन की मदद से उठाकर सडक़ों के बीचोंबीच रख दिया गया है।

मजबूत बेरिकेडिंग के लिए इन पिलर्स के साथ मिट्टी के थैले भर लगाए गए हैं। जिससे किसानों के ट्रैक्टर और अन्य वाहन सड़कों को पार ना कर सकें। यहीं नहीं, किसान दिल्ली कूच के दौरान जबरदस्ती भी फतेहाबाद जिले में ना घुस सकें, इसके लिए कुलां जाखल मुख्य मार्ग पर भाखड़ा पुल के समीप सड़क में नुकीले कील तक गाड़ दिए गए हैं।

दूसरे रास्तों से आवागमन कर रहे लोग

जाखल पंजाब सीमा से सटा होने की वजह से यहां पुलिस की खास निगाह बनी हुईं हैं। किसानों को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सीआरपीएफ के जवानों के साथ साथ भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। विदित हैं कि यहां पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिहाजे से शनिवार को स्वयं जिला पुलिस कप्तान आस्था मोदी ने यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

Haryana News : हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या की सूचना देने पर मिलेगा 1 लाख का नकद इनाम

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को हर तरह से  सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। रविवार सुबह उप पुलिस अधीक्षक टोहाना के नेतृत्व में म्योंद पुलिस चौकी पर भाखड़ा पुल पुख्ता बेरिकेडिंग कर इस पथ को पूर्ण रूप से सील कर दिया हैं। 

मुख्य मार्ग बाधित

जाखल भुना मुख्य मार्ग बाधित करने से आने जाने वाले छोटे वाहनों को कोई दिक्कत न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर उनकी जांच कर, वाहन चालकों को दूसरे रास्ते से आने जाने दिया जा रहा है। बता दे की फतेहाबाद जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्ग को अब गाँवो के बीच से होकर निकलना होगा, ताकि आमजन अपने गंतव्य तक पहुंचने में सफल हो सके। 

ट्रैक्टर-ट्रॉलियां में आ सकते हैं प्रदर्शनकारी

पुलिस ने किसानों के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए अब जिला में धारा 144 भी लागू कर दी है। 13 फरवरी को कई किसान संगठनों ने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में मार्च करने का ऐलान किया है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि पंजाब के किसान दिल्ली जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर हरियाणा में प्रवेश करेगे। पिछले समय उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जिस तरह अपना अड़ियल रुख अपनाया था। उसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले से ही जिले में धारा 144 लागू की गई है।

संयुक्त किसान मोर्चा नहीं लेगा दिल्ली कूच में भाग

संयुक्त किसान मोर्चा जिला फतेहाबाद के संयोजक जगतार सिंह ने बताया कि वह 13 फरवरी को दिल्ली कूच में शामिल नहीं होंगे, जबकि वह संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 16 फरवरी को किए जा रहे भारत बंद में हिस्सा लेंगे। भारत बंद के दौरान किसान एमएसपी कानून बनाने के साथ-साथ किसानों की पेंशन को लेकर संघर्ष करते रहेंगे।

फतेहाबाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी निगरानी कर रही है, ताकि कोई गलत पोस्ट से जिले का माहौल खराब ना हो। इसके अलावा पुलिस किसान नेताओं पर भी नजर रखे हुए हैं।

मीडिया से बनाई दूरी

इस बारे में जब पुलिस अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने इस विषय पर मीडिया को कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

रोडवेज के ड्यूटी  अधिकारी राम सिंह ढाका ने बताया कि  फतेहाबाद से  पटियाला चंडीगढ़ जाने वाली वह पंजाब में जाने वाले सभी रूट बंद कर दिए गए हैं किसान आंदोलन के मध्य नजर रखते हुए

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने भी कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद के महाप्रबंधक शेर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन को देखते हुए पंजाब के सभी रूट बंद है। 

Valentine’s Day Wishes Messages वैलेंटाइन डे पर लवर और गर्लफ्रेंड को भेजें ये खास मैसेज

Advance Valentines Day Wishes in Hindi वैलेंटाइन डे पर हिंदी में भेजें एडवांस में मैसेज

Valentine’s Day Special Love Messages वैलेंटाइन डे पर भेजो प्‍यार में डूब ये खूबसूरत मैसेज


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।