1. Home
  2. haryana

हरियाणा में पोता होने की खुशी में दादा ने किन्नरों को गिफ्ट दिया 15 लाख का प्लाट

हरियाणा में पोता होने की खुशी में दादा ने किन्नरों को गिफ्ट दिया 15 लाख का प्लाट
प्रवीन यादव ने पहली ही संतान के रूप में बेटे का जन्म होने की खूब खुशियां मनाईं। खुशियों के इसी क्रम में शुक्रवार को किन्नर सपना गुरु, हिना, कोमल शमशेर सिंह के घर पहुंचीं। 

घर में शादी की खुशियां हो या फिर बेटे का जन्म हो किन्नर बधाई लेने जरूर आते हैं। परिवार किन्नरों को सम्मान के रूप में उन्हें गिफ्ट या कैश जरूर देते हैं, लेकिन आज हरियाणा के रेवाड़ी में किन्नरों को ऐसा गिफ्ट मिला कि उसे सुनकर वह भी दंग रह गए, क्योंकि ऐसा गिफ्ट उन्हें जीवन में पहली बार मिला है।

प्लाट की कीमत 12 से 15 लाख रुपए

दरअसल रेवाड़ी शहर की सत्ती कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह के घर में कुछ दिन पहले पौत्र ने जन्म लिया था। शमशेर सिंह पेशे से बड़े जमींदार है। उनकी पुश्तैनी जमीन शहर के आसपास काफी ज्यादा है। शमशेर सिंह के बेटे प्रवीन यादव पेशे से एडवोकेट है।

कुछ समय पहले प्रवीन को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। प्रवीन यादव ने पहली ही संतान के रूप में बेटे का जन्म होने की खूब खुशियां मनाईं।

खुशियों के इसी क्रम में शुक्रवार को किन्नर सपना गुरु, हिना, कोमल शमशेर सिंह के घर पहुंचीं।

जिस तरह हर घर में किन्नर बधाई देने आते हैं, उसी तरह शमशेर के घर में भी किन्नर नाचने-गाने लगे।

कार्यक्रम करीब 10 मिनट तक चला और उसके बाद नवजात पोते की खुशी में दादा शमशेर सिंह ने 100 वर्ग गज का प्लॉट उपहार स्वरूप देने की घोषणा कर दी।

उसके बाद शमशेर सिंह ने सबके बीच कहा कि वह एक प्लॉट किन्नरों के नाम कर देंगे।

यह प्लॉट शहर के झज्जर रोड पर इंदिरा कॉलोनी और रामसिंहपुरा के बीच है। इसकी मौजूदा कीमत 12 से 15 लाख रुपये के बीच है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।