1. Home
  2. haryana

पानीपत में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी, कुरुक्षेत्र में गेहूं की फसल पर बारिश का खतरा

पानीपत में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी, कुरुक्षेत्र में गेहूं की फसल पर बारिश का खतरा
पानीपत के मतलौडा कस्बे में बूंदाबांदी के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार शाम को बूंदाबांदी भी हुई है। दिन के समय पूर्वी हवा चलने के साथ आसमान में धूप खिली रही थी।

हरियाणा में दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया है। कई जगह बारिश, ओलावृष्टि व तेज आंधी से नुकसान पहुंचा है। वहीं बारिश से आमजन को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली।

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो प्रदेश में 14 मई तक विक्षोभ के असर से मौसम परिवर्तनशील रहेगा।मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से उमसभरी गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया था।

शुक्रवार को भी प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में दिन का तापमान 43.0 डिग्री और रात्रि तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

मगर, शुक्रवार को दोपहर बाद प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में मौसम में बदलाव आया और यहां तेज गति से धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।

पानीपत में ओलावृष्टि

पानीपत के मतलौडा कस्बे में बूंदाबांदी के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार शाम को बूंदाबांदी भी हुई है। दिन के समय पूर्वी हवा चलने के साथ आसमान में धूप खिली रही थी।

सोनीपत में मौसमसोनीपत में रात साढ़े नौ बजे अचानक आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है।

अंबाला में मौसम

अंबाला में देर शाम मौसम बदल गया। आंधी के साथ हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली। वहीं ग्रामीण क्षेत्र बराड़ा में भी तेज बारिश हुई। हालांकि कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई।

यह रहा दिन का तापमान

  • सिरसा-45.0
  • हिसार- 42.1
  • भिवानी-41.3
  • चरखी दादरी-41.8

महेंद्रगढ़-41.4उठान की इंतजार में एक लाख 61 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं, फिर मंडराया बारिश का खतरा

कुरुक्षेत्र में जिला भर की अनाजमंडियों व खरीद केंद्रों पर उठान की इंतजार में शुक्रवार देर शाम को भी एक लाख 61 हजार 360 क्विंटल गेहूं रहा, जिस पर बारिश का खतरा मंडरा गया।

देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके चलते जहां आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी।

मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते धूल उड़ने लगी और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि तेज हवाओं के बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।