1. Home
  2. haryana

Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश, जानें मौसम की ताजा जानकारी

Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश, जानें मौसम की ताजा जानकारी
Haryana Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में रविवार से मौसम सुहाना हुआ है। आने वालें दिनों में कैसा रहेगा मौसम, आइए जानते हैं ताजा जानकारी।

Haryana Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार 01 मई से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना है।

इस कारण उत्तर पश्चिमी भारत के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 04 मई तक येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बदलाव के चलते 04 मई तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। 

रविवार को अम्‍बाला समेह हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है।

आने वाले दिनों में बारिश के चलते तापमान के और नीचे जाने की संभावना बन सकती है।

मौसम की ताजा जानकारी

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों पर बना हुआ है

दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है

एक ट्रफ मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से विदर्भ, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।

राजस्‍थान में भी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश विदर्भ, आंध्र प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों, पंजाब, उत्तराखंड और गुजरात में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई।

हरियाणा, बिहार, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा में हल्की बारिश हुई

अगले 24 घंटों में ऐसा रहेगा मौसम 

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub