1. Home
  2. haryana

Haryana Weather News : हरियाणा के कई जिलों में बारिश शुरू, ओलावृष्टि का भी ऑरेंज अलर्ट जारी

Haryana Weather News : हरियाणा के कई जिलों में बारिश शुरू, ओलावृष्टि का भी ऑरेंज अलर्ट जारी
Haryana Aaj Ka Mousam : हरियाणा में घने कोहरे के साथ कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगेत नजर आ रहे हैं। कोहरे के चलते कई ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। 

चंडीगढ़। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 31 जनवरी से 5 फरवरी के तक कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। हालांकि मौसम में बदलाव के चलते आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद मौसम साफ हो सकता है। 

हरियाणा के कई जिलों में बारिश

धुंध और शीतलहर के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगेत नजर आ रहे हैं। कोहरे के चलते कई ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 30 जनवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।

इसके अलावा मेवात के मंडकोला में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री, करनाल के उचानी में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री, करनाल में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और रेवाड़ी के बावल में 19.1 डिग्री दर्ज किया गया।

झज्जर में अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री, भिवानी और अंबाला में 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 19.1 डिग्री और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 30 जनवरी को हरियाणा के अंबाला और पंचकूला जिले में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया।

अंबाला और पंचकूला में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रेवाड़ी के बावल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री, भिवानी में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री, झज्जर में 8.8 डिग्री और हिसार में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया।

महेंद्रगढ़ के नारनौल, रोहतक और पानीपत के उझा में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री दर्ज किया गया। कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 7.7 डिग्री और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। 

Pranjal Dahiya New Song Bahu Chaudhariya Ki: प्रांजल दहिया ने फिर मचाया धमाल, बहु चौधरियां की हो गया सुपर हिट


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।