1. Home
  2. haryana

Haryana weather : पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में 2 दिन ठंड का रेड अलर्ट

haryana alav sardi image
राजस्थान, बिहार में भी शीतलहर व कोहरे से नहीं राहत। पूर्वोत्तर में भी घना कोहरा छाने की संभावना। 

चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बुधवार को भी भीषण ठंड व घने कोहरे का कहर जारी रहा और मौसम विभाग के अनुसार ऐसे मौसम से अभी राहत नहीं मिलेगी। आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब, व चंडीगढ़ में अगले दो दिनों के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, यूपी व  बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक राजस्थान के लगभग आधे से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही शीतलहर और पाला पड़ने की संभावना भी विभाग ने जताई है। बिहार में भी ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। देश के उत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुबह कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ।

हिमाचल प्रदेश में कोहरे व ठंड का कहर जारी

उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के भी कई मैदानी जिलों में कोहरे व ठंड का कहर जारी रहने के आसार हैं। विभाग ने आगामी दो दिनों में सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, ऊना व मंडी जिले में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार सुबह प्रदेश के अन्य मैदानी जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर सहित सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा।

शिमला से सटे इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चांशल, हाटू पीक सहित अन्य उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बुधवार शाम हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। वहं कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 से 23 जनवरी से राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 
 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।