1. Home
  2. haryana

Haryana Weather : पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव होने के बाद कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम, जानें पूरी जानकारी

Haryana Weather : पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव होने के बाद कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम, जानें पूरी जानकारी
Haryana Weather News: हरियाणा में कोहरे व शीत लहर का सितम जारी है। राज्‍य में लगातार शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।

चंडीगढ़। Haryana Weather News : पिछले एक महीने से प्रदेश में कोहरे ने कोहराम मचा रखा है। जनवरी माह में कोहरा, धुंध व बादल छाए रहने के कारण ठंड अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई। लगातार 20 दिनों से भीषण ठंड के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी 4 दिन ओर ठंड का प्रकोप बना रहेगा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में 28 जनवरी तक कोल्ड डे और शीत लहर का सितम जारी रहेगा। मंगलवार को 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से दिन का तापमान 11.9 डिग्री तक गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास ही रहा।

अभी छाया रहेगा घना कोहरा 

हरियाणा में मंगलवार रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान 12 डिग्री के आसपास घूमता रहा जो सामान्य तापमान से काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

गेहूं की फसल पर असर

पिछले 20 दिनों से लगातार कोहरा, धुंध व बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। हालांकि कुछ दिन 1-2 घंटे धूप निकली तो उसका फसलों को कोई फायदा नहीं हुआ। धूप न निकलने से गेहूं की फसल लगातार पीली पड़ती जा रही है। आमतौर पर रात में ठंड और दिन में धूप निकलने से गेहूं को फायदा होता है। ऐसे मौसम में गेहूं की बालियों को भोजन पर्याप्त मात्रा में मिलता है। अब धूप न निकलने से गेहूं पीली पड़ती जा रही है। फतेहाबाद के कृषि उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने कहा कि लगातार धुंध के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। जैसे ही धूप निकलेगी, गेहूं को फायदा होगा।

पश्चिमी विक्षोभ का क्‍या होगा असर

शीतलहर से अभी राहत के आसार कम हैं। 24 जनवरी तक प्रदेश में कोहरे, शीत दिन और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 25 जनवरी को पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है। इससे बर्फबारी या बारिश हो सकती है।

इससे प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बढ़ सकता है। प्रदेश में ठंड की चरम स्थिति के पीछे मुख्य कारण कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। साथ ही उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण शीतलहर चल रही है। इन हवाओं के साथ ही बीच-बीच में दक्षिण-पूर्वी व दक्षिण-पश्चिमी नमी वाली हवाओं के चलने से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।

Gantantra Diwas Quotes in Hindi: गणतंत्र दिवस के कोट्स, बधाई संदेश भेज कर दें सभी को शुभकामनाएं


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।