1. Home
  2. haryana

Cyber Crime News : हरियाणा में चार साल में साइबर क्रिमिनल ने 953 करोड़ लोगों की जेब से उड़ाए

Nude Videos, WhatsApp call, haryana Police, Cyber Crime, Cyber Fraud, Cyber Thug, haryana news, gurgaon news, nuh news, mewat, mewat news, gurugram news, faridabad news, haryana mewat, gurgaon news today, haryana cm,
Cyber Crime in Haryana : पांच साल की अवधि में हरियाणा में साइबर क्राइम के मामलों में 11 गुना तक बढ़ोतरी हुई है जिसके स्थिति की गंभीरता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। साल 2019 में हरियाणा में साल भर में साइबर क्राइम की 9900 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं तो  वहीं साल 2023 में एक साल से भी कम समय की अवधि में साइबर ठगी के एक लाख से भी ज्यादा मामले रिपोर्ट हो चुके हैं। 

Haryana News Post, (चंडीगढ़) Cyber Crime in Haryana : बढ़ते साइबर क्राइम से जहां जमकर लोगों की जेब कटी है तो तेजी से हरियाणा में पांव पसार रहे साइबर अपराधियों ने पुलिस की भी नाक में दम कर दिया है।

पुलिस बेशक साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के बड़े बड़े दावे करे लेकिन धरातल पर स्थिति में कोई सुधार नहीं है। हालात ये हैं कि हरियाणा में पिछले कुछ सालों में साइबर अपराधियों ने लोगों की जेब से कई सौ करोड़ की राशि साफ कर दी है।

साल 2020 से लेकर अब तक हरियाणा में जहां करीब 55 करोड़ की साइबर ठगी हुई थी तो अब इसमें  9 गुना से ज्यादा इजाफा हो चुका है। लोग घर बैठे बैठे अपने पूरे जीवन की मेहतन की कमाई  लुटा रहे हैं लेकिन पुलिस भी कुछ ज्यादा नहीं कर पा रही है। हरियाणा के मेवात इलाके को तो साइबर क्राइम की घटनाओं के चलते देश भर में दूसरे जामताड़ा के नाम से जाना जाने लगा है।

आंकड़ों में सामने आया है कि पांच साल की अवधि में हरियाणा में साइबर क्राइम के मामलों में 11 गुना तक बढ़ोतरी हुई है जिसके स्थिति की गंभीरता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। साल 2019 में हरियाणा में साल भर में साइबर क्राइम की 9900 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं तो  वहीं साल 2023 में एक साल से भी कम समय की अवधि में साइबर ठगी के एक लाख से भी ज्यादा मामले रिपोर्ट हो चुके हैं। 

चार साल में 953 करोड़ से ज्यादा की ठगी

हरियाणा में पिछले कुछ साल में साइबर ठगों ने लोगों की जेब से कई सौ करोड़ साफ किए हैं जो कि बेहद चिंताजनक है। साल 2020 में साइबर ठगों ने लोगों से 550637011 (55.06 करोड़) की ऑनलाइन ठगी लोगों के साथ की। इसके इसके बाद साल 2021 में इसमें इजाफा हुआ और साइबर ठगों ने लोगों की जेब से 694453430 (69.44 करोड़) की रकम उड़ा दी।

इसके बाद साल 2022 में साइबर ठगों ने जमकर ऑनलाइन ठगी की और लोगों के साथ 3014830788 (301.98 करोड़) की ठगी को अंजाम दिया। इस लिहाज से साल 2020 की तुलना में ऑनलाइन ठगी द्वारा लोगों से हड़पी गई राशि में 5 गुना से भी ज्यादा इजाफा हुआ।

साल 2023 में 1 जनवरी से 8 दिसंबर तक 342 दिन की अवधि में लोगों की जेब से साइबर ठगों ने 5276028145 (527.6 करोड़) की राशि हजम कर ली। इस लिहाज से पिछले करीब चार साल में साइबर ठगों ने 9533549374 (953.59 करोड़) की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया। 

सबसे ज्यादा ऑनलाइन ठगी गुरुग्राम में हुई

हरियाणा के गुरुग्राम में लोगों से सबसे ज्यादा ऑनलाइन ठगी हुई। प्राप्त जानकारी में सामने आया है कि  गुरुग्राम में साल  2022 और 2023 में क्रमश 110 करोड़ और 149 करोड़ से ज्यादा की ऑनलाइन की ठगी हुई। वहीं  इसके बाद साल 2023 में फरीदाबाद में लोगों के साथ 57 करोड़ का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ।

Paytm News: 29 फरवरी के बाद आपके फास्टैग का क्या होगा, पेटीएम अकाउंट और बैलेंस को कैसे करें ट्रांसफर

इसके अलावा सोनीपत में 49 करोड़,  करनाल में 28 करोड़,  .यमुनानगर में 27 करोड़,  पानीपत में 22 करोड़, पंचकूला में 20 करोड़, अंबाला में 17 करोड़, हिसार में 16 करोड़ , रेवाड़ी में 15 करोड़ और कुरुक्षेत्र में 14 की ऑनलाइन ठगी हुई।  वहीं झज्जर में 13 करोड़, कैथल में 12,  जींद में 11 करोड़ और भिवानी में 10 करोड़ का साइबर फ्रॉड हुआ। 

एक साल से भी कम समय में 1 लाख से ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए

विधानसभा से प्राप्त जानकारी में सामने आया है कि हरियाणा में इस साल महज 11 महीने और 8 दिन की अवधि में  108055 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इस लिहाज से हरियाणा में हर रोज 315 से ज्यादा साइबर क्राइम की घटनाएं रिपोर्ट हो रही हैं। ये भी बता दें कि साल 2019 से लेकर अब तक 8 दिसंबर 2023 तक करीब 59 महीने की अवधि में 234983 साइबर ठगी के मामले रिपोर्ट हुए हैं।

इस लिहाज से हरियाणा में हर महीने करीब 4 हजार और हर रोज 100 से 150 साइबर ठगी के केस रिपोर्ट हो रहे हैं जिन पर अंकुश लगाए जाने की जरूरत है। हरियाणा में साल 2019 में साइबर ठगी के 9900 मामले रिपोर्ट हुए थे जिनकी संख्या साल 2020 में बढ़कर 20440 हो गई। इसके बाद साल 2021 में साइबर ठगी के 29810 मामले रिपोर्ट हुए।

इसके बाद साल 2022 में 66784 साइबर ठगी के मामले रिपोर्ट हुए जिसके चलते पुलिस विभाग की भी चिंता व जिम्मेदारी बढी। वहीं साल 2023 में अब तक 108055 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं जो कि खराब होती स्थिति को साफ दर्शा रहा है। आंकड़ों से साफ है कि  पांच साल से भी कम समय की अवधि में हरियाणा में साइबर ठगी के मामलों में 11 गुना तक इजाफा हुआ है।

गुरुग्राम क्राइम का हब बना गुरुग्राम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटा हरियाणा का गुरुग्राम जिला साइबर ठगों हब बनता जा रहा है। स्थिति ये है कि हरियाणा में रिपोर्ट हुए कुल 234989 घटनाओं में से 87382 तो अकेले गुरुग्राम मेंं घटित हुई हैं। इस लिहाज से साइबर क्राइम की कुल घटनाओं में से एक तिहाई से ज्यादा तो अकेले गुरुग्राम में रिपोर्ट हुई हैं। साइबर क्राइम की घटनाओं का ग्राफ गुरुग्राम में तेजी से बढ़ा है।

गुरुग्राम में साल 2019 में साइबर क्राइम के कुल 8623 मामले  रिपोर्ट हुए। इसके बाद 202 में 11800, 2021 में 14450, साल 2022 में 20852 और इस साल 8 दिसंबर 2023 तक 31647 मामले अब तक रिपोर्ट हो चुके हैं। पांच साल के तुलनात्मक आंकड़े से साफ पता चलता है कि गुरुग्राम में पांच साल में साइबर क्राइम की घटनाओं में करीब 10 फीसद तक बढ़ोतरी हुई है।

साल                       आनलाइन ठगी गई राशि

2020                           53,06,37.011
2021                           69,44.53,430
22022                        301,48,30,788
8 दिसंबर 2023             527,60,28,145

Haryana Group D cut-off 2023: HSSC CET ग्रुप डी की कटऑफ यहां करें चेक


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।