1. Home
  2. haryana
  3. Kaithal

Kaithal News: कैथल में अवैध काॅलोनियों का होगा ड्रोन से सर्वे, जुलाई में ये काॅलोनियां हुई थीं वैध

Kaithal News: कैथल में अवैध काॅलोनियों का होगा ड्रोन से सर्वे, जुलाई में ये काॅलोनियां हुई थीं वैध
Kaithal News update: कैथल नगर परिषद ने 13 कॉलोनियों में लगी आपत्तियों को भी दूर कर सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है, जबकि अन्य बची हुई कॉलोनियों को वैध करने के लिए ड्रोन के सर्वे की प्रक्रिया पूरी की जानी है। वहीं जो 20 कॉलोनियां वैध हो चुकी हैं, उनमें भी विकास कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।

कैथल (Kaithal)। शहर की बची हुई अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए होने वाले ड्रोन के सर्वे के लिए अब जिला प्रशासन से अनुमति भी मिल चुकी है। अब जल्द ही नगर परिषद की तरफ से शहर में कॉलोनियों के सर्वे के लिए ड्रोन उड़ाया जाएगा।

कॉलोनियों को वैध करने के लिए जींद की बीआर टेक्नोलॉजी यह सर्वे करेगी। गौरतलब है कि नगर परिषद ने इस एजेंसी को करीब दो लाख रुपये में यह निविदा दी है। अनुमति के लिए नगर परिषद अध्यक्ष ने करीब एक सप्ताह पहले ही डीसी प्रशांत पंवार को पत्र लिखा था। इस पत्र पर ही कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन ने ड्रोन उड़ाने की अनुमति दी है।

इन अवैध काॅलोनियों का होगा ड्रोन से सर्वे

कपिल नगर काॅलोनी
स्टार सिटी काॅलोनी
शक्ति नगर पार्ट वन
रणधीर काॅलाेनी
सैनी काॅलोनी
देवीगढ़ काॅलोनी फेज वन
मलिक नगर
अर्जुन नगर विस्तार-एक
खनौरी रोड कॉलोनी
बसंत विहार
डिफेंस कालोनी एक्सटेंशन
रुद्र एनक्लेव
वसंत विहार काॅलोनी

जुलाई में ये काॅलोनियां हुई थीं वैध

पंथ नगर
अमृतसरिया डेरा
शुगर मिल काॅलोनी पार्ट-दो
रणधीर काॅलोनी फेस-वन
डिफेंस काॅलोनी एक्सटेंशन-वन
शहीद भगत सिंह काॅलोनी एक्सटेंशन
अर्जुन नगर एक्सटेंशन- वन
आक्सफोर्ड स्कूल कालोनी
शुगर मिल कालोनी पार्ट-तीन
शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-टू
जनकपुरी एक्सटेंशन-वन
जनकपुरी एक्सटेंशन-तीन
जीवन राइस मिल के पीछे वाली काॅलोनी
हेरिटेज स्कूल के पास काॅलोनी
मायापुरी काॅलोनी एक्सटेंशन
ओशाेपुरम विस्तार
सच कैंटीन के पीछे वाली काॅलोनी,
ओशो पुरम
राधा स्वामी सत्संग भवन- टू काॅलोनी के पास
कपिल नगर कालोनी

नगर परिषद कैथल की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया की शहर की बची हुई काॅलोनियों को वैध करने को ड्रोन से सर्वे करने को लेकर जींद ही एजेंसी को करीब दो लाख रुपये की निविदा दी गई है। इसके लिए अब जिला प्रशासन से अनुमति भी मिल चुकी है। अब शहर की बची हुई अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए शहर में ड्रोन उड़ाया जाएगा। इसके बाद यह कॉलोनियों भी वैध होंगी।

Ahoi Ashtami 2023 पर Kaithal में क्या है शुभ मुहूर्त, तारों को देखने का समय और कब होगा चंद्रोदय


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।