Kaithal News: कर्नाटक में जीत के बाद अब रणदीप गरमाएंगे प्रदेश का सियासी पारा

Haryana News Post, चंडीगढ़। पवन शर्मा: कर्नाटक की जीत के बाद अब रणदीप सुरजेवाला हरियाणा का सियासी पारा गरमाने जा रहे हैं। लंबे समय से प्रदेश से बाहर व्यस्त रहने के बाद 14 जून को रणदीप घर वापसी कर रहे हैं। अपनी वापसी के दिन ही वे एक साथ लगभग 31 कार्यक्रमों काे संबोधित करते हुए कैथल पहुंचेंगे। माना जा रहा है कांग्रेस के नए प्रभारी दीपक बाबरिया भी इस अवसर पर उनके साथ रह सकते हैं।
हाईकमान की नजरों मे कर्नाटक चुनाव के बाद नजीर बने रणदीप का कांग्रेस में अपना कद है। राज्यसभा सांसद बनने के बाद से ही वे फार्म में नजर आ रहे हैं। कर्नाटका में जिस तरह से उन्होंने सिदेरमैया व डीके कुमार स्वामी के बीच की खाई पाटी व मंत्रिमंडल से लेकर विधानसभा अध्यक्ष बनवाने तक में उन्होंने अपना राजनीतिक परिपक्वता का परिचय दिया उससे हाईकमान गदगद है।
अब रणदीप हरियाणा में अपना जलवा दिखाने जा रहे हैं। 14 जून को वे हरियाणा में लौट रहे हैं। उनके कार्यकर्ता टिकरी बार्डर से उनकाजोरदार स्वागत करने की तैयारी में जुट गए है। खास बात यह रहेगी कि रणदीप हुड्डा के गढ़ से जनसभाओं को संबोधित करते हुए अपने गृह जिले जींद काे पार करते हुए कैथल पहुंचेगे।
इस दौरान पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने का निर्देश दिए गए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस के नए प्रभारी दीपक बाबरिया जो कर्नाटका में रणदीप के सहयोगी भी थे सभी कार्यक्रमों में साथ रह सकते हैं। हालांकि राज्यसभा सांसद के नजदीकी लोगों का कहना है कि प्रभारी आएंगे इसको लेकर कोई कन्फर्म नहीं है।
मगर इतना तय है कि राजस्थान में उपजे संकट से कांग्रेस को बाहर निकालने से लेकर कर्नाटका में सरकार बनाने तक में रणदीप ने अपनी छवि कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता के तौर पर बनाई उसका जलवा अब हरियाणा में भी दिखाना चाहते हैं।
वहीं राज्सभा सांसद के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र बुरा ने बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम सीमा पर है। सांसद एवं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की पिछले एक साल से कर्नाटक में की गई अथक मेहनत और रणनीतिक कौशल की बदौलत कांग्रेस प्रदेश में विजय पताका लहराने में सफल हुई।
इस ऐतिहासिक विजय से हरियाणा समेत पूरे देश के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कर्नाटक जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए हरियाणा की जनता अब कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के स्वागत के लिए प्रदेश भर में नागरिक अभिनंदन स्वागत समारोह करने की तैयारी में जुटे हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद देश प्रदेश और हाईकमान में सुरजेवाला के कद में काफी इजाफा हुआ है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ही प्रदेश के कार्यकर्ता सुरजेवाला से मिलकर नागरिक अभिनंदन करने का समय मांग रहे थे।
शुरू में तो सुरजेवाला कार्यकर्ताओं को समझाते रहे कि ऐसी कोई जरूरत नहीं है। कार्यकर्ताओं की जिद के सामने आखिर सुरजेवाला को समय देना पड़ा। हरियाणा की माटी के लाल रणदीप सुरजेवाला ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाकर पूरे देश में कांग्रेस की जीत के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।
14 जून को सुरजेवाला सुबह टिकरी बार्डर के रास्ते कैथल को रवाना होंगे। बहादुरगढ, सांपला, रोहतक, जुलाना, जींद, उचाना, नरवाना व कलायत सहित करीब 30 स्थानों पर उनके समर्थक व आम जनता सुरजेवाला का भव्य स्वागत करेंगे। शाम को कैथल पहुंचेंगे जहां उनका कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।