1. Home
  2. haryana
  3. Karnal

Karnal News: करनाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस दमदार प्रत्याशी खोजने में जुटी, ये भी कर रहे दावेदारी

Karnal News: करनाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस दमदार प्रत्याशी खोजने में जुटी, ये भी कर रहे दावेदारी 
Karnal news in hindi: कांग्रेस सीट पर दमदार प्रत्याशी को खोजने में जुटी हैं। कई नामों पर चर्चा चल रही है जिनमें पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के पुत्र चाणक्य शर्मा, प्रेम सचदेवा, ललित बुटाना, वीरेंद्र राठौर, त्रिलोचन सिंह, इंद्री के पूर्व विधायक भीम सेन मेहता के नाम भी सामने आ रहे हैं।

करनाल। करीब साढ़े 9 साल मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं इस सीट से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी नये मुख्यमंत्री बन चुके हैं। प्रदेश में नाटकीय ढंग से बदले राजनीतिक घटनाक्रम ने कांग्रेस के रणनीतिकारों को एक बार फिर विचार करने को विवश कर दिया है।

कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो करीब 48 नेताओं ने टिकट मांगा है, जिनपर हाईकमान विचार विमर्श कर रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले 2 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की बड़े अंतर से हार हुई है। यही कारण है कि कांग्रेस सीट पर दमदार प्रत्याशी को खोजने में जुटी हैं। कई नामों पर चर्चा चल रही है जिनमें पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के पुत्र चाणक्य शर्मा, प्रेम सचदेवा, ललित बुटाना, वीरेंद्र राठौर, त्रिलोचन सिंह, इंद्री के पूर्व विधायक भीम सेन मेहता के नाम भी सामने आ रहे हैं।

वहीं एनसीपी (शरद चंद्र पंवार) पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा भी गठबंधन से करनाल लोकसभा सीट की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस इस सीट को लगातार दो बार हारती आ रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से संजय भाटिया ने 70 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।

Aaj ka mausam: आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub