1. Home
  2. haryana
  3. Rohtak

Rohtak News: रोहतक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 17 से

Rohtak News: रोहतक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 17 से
Breaking Rohtak News: उम्मीदवार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01262-253431, 268568 और हेल्पलाइन नंबर 8901384498 पर सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक में संपर्क कर सकते हैं।

Haryana News Post, Rohtak: हरियाणा के रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में आगामी 17 जुलाई  से 30 जुलाई तक वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।  

सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक ने बताया कि  फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 30 जून से आर्मी के पोर्टल पर उपलब्ध हो गए है।

Rohtak Agniveer recruitment rally

इसलिए सभी उम्मीदवार www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 
कर्नल दीपक ने कहा कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में अगर किसी उम्मीदवार को कोई परेशानी आ रही है तो वह 14 जुलाई तक सेना भर्ती कार्यालय रोहतक में आकर भी ले सकता है।

फिर भी  उम्मीदवार को किसी प्रकार की समस्या आती है तो उम्मीदवार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01262-253431, 268568 और हेल्पलाइन नंबर 8901384498 पर सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक में संपर्क कर सकते हैं।

गुरुग्राम में अपराध व सुरक्षा थीम पर आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ

चंडीगढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गुरुग्राम में एनएफटी, एआई व मेटावर्स के युग मे अपराध व सुरक्षा थीम पर आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने विभिन्न राज्यों द्वारा साइबर सुरक्षा के मद्देनजर प्रदर्शित की गई स्टॉल का अवलोकन किया।
 
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने हरियाणा सरकार द्वारा साइबर क्राइम को रोकने के लिए उठाए गए पहलुओं पर सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने स्टॉल का अवलोकन करते हुए हरियाणा सरकार की डॉक्युमेंट्री को भी देखा जिसमें हरियाणा में हुए पुलिस सुधार, पंचकूला में साइबर फोरेंसिक लैब की स्थापना, साइबर हेल्पलाइन 1930, 318 साइबर हेल्प डेस्क, 29 साइबर पुलिस स्टेशन सहित अपराध की रोकथाम व सुरक्षा जैसे विषयों के बारे में विस्तार से दर्शाया गया है।

गृह मंत्री ने हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को लेकर उठाये गए कदमों को उल्लेखनीय बताया और कहा कि जनसेवा की दिशा में हरियाणा सरकार अपनी प्रभावी जिम्मेदारी निभा रही है। केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा सरकार की स्टॉल पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और हरियाणा सरकार की कार्यशैली को अनुकरणीय बताया।

गौरतलब है कि दो दिवसीय प्रदर्शनी में हरियाणा सरकार की ओर से साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में चलाए गए उल्लेखनीय कार्यक्रम व उपलब्धियां डिस्पले की गई हैं। सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग हरियाणा के साथ पुलिस की ओर से दो अलग-अलग स्टाल पर यह उपलब्धियां फिल्म व ब्रोशर के माध्यम से प्रदर्शित की हैं और देश विदेश से आये प्रतिनिधियों ने हरियाणा सरकार की जन सुरक्षा को लेकर प्रदत्त सेवाओं की जानकारी ली। प्रदर्शनी का अवलोकन हरियाणा के राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल  डीपी वत्स द्वारा भी किया गया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub