1. Home
  2. haryana
  3. Sonipat

NH 44 Toll Plaza Latest Rate List: सोनीपत में इस टोल प्लाजा पर बढ़ी टोल दरें, यहां देखें क्या है नई रेट लिस्ट

NH 44 Toll Plaza Latest Rate List: सोनीपत में इस टोल प्लाजा पर बढ़ी टोल दरें, यहां देखें क्या है नई रेट लिस्ट
NH 44 Toll Plaza Latest Rate List: हरियाणा में अब वाहन चालकों को अब NH- 44 से गुजरने पर अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। जानते हैं सोनीपत के इस टोल पर कितने रेट बढ़े।
NH 44 Toll Plaza Latest Rate List: नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने हरियाणा के सोनीपत के भिगान स्थित टोल प्लाजा पर टोल दरों में वृद्धि कर दी है।

अब यहां से गुजरने के लिए वाहन चालकों को 15 से लेकर 60 रुपए अतिरिक्त टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा। 

इसके साथ ही आस पास रहने वालों के लिए मासिक पास भी महंगा हो गया है।

भिगान स्थित टोल प्लाजा पर टोल दरों में बढ़ोतरी का असर मासिक पास पर भी देखने को मिलेगा।

भिगान टोल प्लाजा के नए रेट

वाहन श्रेणी    पहले-अब (एकतरफ)    पहले-अब (आना-जाना)    पहले-अब (मासिक पास)

कार/जीप/वैन (लाइट कमर्शियल)    95-110    145-165    3220-3670

वाहन/मिनी बस    155-180    235-265    5200-5930

बस/ट्रक 2 एक्सल    325-375    490-560    10900-12430

3 एक्सल कमर्शियल    355-405    535-610    11890-13560

वाहन- 4 से 6 एक्सल (हेवी कंस्ट्रक्शन)    510-585    770-875    17090-19490

6 से अधिक एक्सल (ओवरसाइज वाहन)    625-710    935-1070    20805-23725

अब ये पड़ेगा असर

पहले जहां निजी कार के मासिक पास के लिए 3,220 रुपए देने पड़ते थे तो वहीं अब 3,670 रूपए का भुगतान करना होगा।

15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों की कार व छोटे वाहनों का पास 315 रूपए में बनता था लेकिन अब 330 रूपए का भुगतान करना होगा।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub