1. Home
  2. haryana

Summer Vacation: गर्मियों की छुटि्टयों में ‘कुनबे’ के साथ ‘गुरुजी’ करेंगे सैर-सपाटा

Summer Vacation: गर्मियों की छुटि्टयों में ‘कुनबे’ के साथ ‘गुरुजी’ करेंगे सैर-सपाटा 
Haryana News: शिक्षा विभाग ने 82 करोड़ रुपये की एलटीसी की जारी। फील्ड स्टाफ भी खूब करेगा मौज-मस्ती, हरके जिले को पांच-पांच लाख का तोहफा।

Haryana News: पवन शर्मा: चंडीगढ़। गर्मियों की छुटि्टयों में ‘गुरुजी’ कुनबे संग सैर-सपाटा करेंगे। गुरुजी के साथ फील्ड स्टाफ भी मौज-मस्ती पर रहेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को लीव ट्रवैल केनशेसन (एलटीसी) के लिए 82 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। 

ग्रीष्मकालीन अवकाश में गुरुजी और फील्ड स्टाफ (लिपिक व चौकीदार) भ्रमण पर रहेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा हरके शिक्षक को चार साल बाद घूमने-फिरने के लिए अतिरिक्त राशि जारी की जाती है। विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को वर्ष 2020 से 2023 के अंतर्गत शिक्षकों व फील्ड स्टाफ के लिए एलटीसी बजट जारी किया है।

साथ यह भी हिदायत जारी की है कि एलटीसी बजट को इसी वर्ष के अंत तक खर्च करना अनिवार्य है। इसके साथ ही फील्ड कर्मियों के लिए अलग से एलटीसी का बजट जारी किया गया है। प्रत्येक जिले को पांच-पांच लाख रुपये की राशि जारी की है।  

प्रदेश में गर्मियों की छुटि्टयां पहली जून से शुरू होंगी। गर्मियों की छुटि्टयों से पहले एलटीसी जारी होने से शिक्षकों ने परिवार सहित सैर-सपाटे पर निकलने का कार्यक्रम तैयार कर लिया है। ज्यादातर शिक्षक ठंडे स्थानों को तवज्जो रहे हैं, इनमें शिमला, देहरादून, जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख सहित अन्य स्थान शामिल हैं।  

इसके साथ ही कुछ शिक्षक धार्मिक यात्रा की योजना तैयार कर रहे हैं, इनमें माता वैष्णो देवी, उज्जैन, रामेश्वरम, हरिद्वार, प्रयागराज, अयोध्या व वृंदावन सहित ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का चयन कर रहे हैं। वहीं कुछेक शिक्षक हरियाणा के आसपास जिलों सहित साथ लगते राज्यों में प्राचीन और ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण की योजना तैयार कर रहे हैं। 

जिलावार जारी गई राशि का ब्योरा

जिला     राशि 
हिसार     6.60 करोड़
सोनीपत     5.25 करोड़
भिवानी     4.89 करोड़
जींद         4.86 करोड़
करनाल     4.63 करोड़
गुरुग्राम     4.39 करोड़
रोहतक     3.95 करोड़
सिरसा     3.87 करोड़
झज्जर     3.83 करोड़
कैथल     3.71 करोड़
रेवाड़ी     3.69 करोड़
कुरुक्षेत्र     3.55 करोड़
नारनौल     3.54 करोड़
पानीपत     3.29 करोड़
अंबाला     3.37 करोड़
फतेहाबाद     3.32 करोड़
फरीदाबाद     3.12 करोड़
यमुनानगर     2.81 करोड़
चरखी-दादरी  2.33 करोड़
पलवल     2.27 करोड़
पंचकूला     2.18 करोड़
मेवात     1.98 करोड़


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।