1. Home
  2. haryana

शहरी मतदाताओं ने भी एक बार फिर भाजपा पर जताया भरोसा, निश्चित सरकार बनेगी, कोई डर नहीं : खट्टर

शहरी मतदाताओं ने भी एक बार फिर भाजपा पर जताया भरोसा, निश्चित सरकार बनेगी, कोई डर नहीं : खट्टर
भाजपा ने इस बार पूर्व सीएम मनोहर लाल को करनाल लोकसभा सीट से भाजपा का प्रत्याशी बनाया था।

भाजपा ने इस बार पूर्व सीएम मनोहर लाल को करनाल लोकसभा सीट से भाजपा का प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने पूरे दमखम के साथ चुनाव भी लड़ा हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि निश्चित सरकार बनेगी, कोई डर नहीं है। बता दें कि पूर्व सीएम मनोहर लाल की जीत का मुख्य आधार जातीय समीकरण और मजबूत बूथ प्रबंधन रहा है।

शहरी मतदाताओं ने भी एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया। इसके साथ-साथ मोदी फैक्टर का भी बड़ा असर यहां देखने को मिला।

पंजाबी, वैश्य और ब्राह्मण मतदाताओं को साधने में मनोहर लाल कामयाब रहे। हालांकि कांग्रेस ने भी पंजाबी प्रत्याशी को ही मैदान में उतारा था लेकिन अनुभव की कमी, कमजोर संगठन और गुटबाजी कांग्रेस की हार का मुख्य कारण रही। इस चुनाव में मनोहर लाल ने कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराया है।

भाजपा ने इस बार पूर्व सीएम मनोहर लाल को करनाल लोकसभा सीट से भाजपा का प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने पूरे दमखम के साथ चुनाव भी लड़ा लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में और कुछ खास बिरादरियों में उनके प्रति नाराजगी भी दिखी। जिसने उनके सामने कड़ी चुनौती पैदा की।

इसकी जानकारी भाजपा को भी थी, यही कारण रहा कि भाजपा प्रत्याशी ने अपने चुनावी कार्यक्रमों के दौरान कई बिरादरियों से जुड़े कार्यक्रम करके उन्हें साधने का प्रयास भी किया और इसी के आधार पर कुछ सांगठनिक बदलाव भी किए गए।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।