Yamuna Nagar News: यमुनानगर में 115 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होंगी 100 सड़कें

Haryana News Post, यमुनानगर न्यूज। यमुनानगर के लोगों को बदहाल सड़कों से जल्द निजात मिल जाएगी। इसके लिए काम शुरू हो गया है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यमुनानगर जिले में आज 115 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली 224 किलोमीटर लंबी करीब 100 सड़कों के सुधारीकरण व मजबुतीकरण के कार्यों का शिलान्यास किया।
इस लिंक पर क्लिक करें : bit.ly/46PeWrw
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम के बाद सड़कों पर निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा और साल के अंत तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को यमुनानगर जिले में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले जगाधरी विश्राम गृह से ही करीब 100 सड़कों के सुधारीकरण व मजबूती करण के कार्यों का शिलान्यास किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों के निर्माण पर करीब 115 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यमुनानगर जिले के सभी चारों विधानसभा की 25-25 सड़कों को लिया गया है और इनमें यमुनानगर शहर की भी एक सड़क शामिल है। आगामी 31 दिसंबर तक इन कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारी सरकार का सबसे प्राथमिक कार्य प्रदेश की जनता की सेवा करना है। उपमुख्यमंत्री मंत्री ने शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विश्राम गृह में ही जनता की समस्याएं सुनी। इन समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।