Navratri Vrat me Makhana khane ke fayde: नवरात्रि व्रत में शामिल करें मखाना, थकान और कमजोरी को कहें अलविदा

Navratri Vrat me Makhana khane ke fayde in Hindi: नवरात्रि का पवित्र त्योहार भारत में पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। माँ दुर्गा की आराधना का यह समय हर किसी के लिए खास होता है। इस दौरान कई लोग व्रत रखकर अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं और 9 दिनों तक अनाज से परहेज करते हैं।
Navratri Vrat me Makhana khane ke fayde
इस साल नवरात्रि 30 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक मनाई जाएगी। अगर आप भी नवरात्रि व्रत की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी डाइट में एक खास सफेद ड्राई फ्रूट को जरूर शामिल करें। यह आपके फलाहार का बेहतरीन हिस्सा बन सकता है और व्रत के दौरान आपको तरोताजा व स्वस्थ रखेगा। आइए जानते हैं कि यह ड्राई फ्रूट क्या है और इसके सेहतमंद फायदे क्या हैं।
व्रत में मखाने का सेवन क्यों है फायदेमंद?
मखाना, जिसे फॉक्स नट्स भी कहा जाता है, सेहत का खजाना माना जाता है। आपने शायद सुना होगा कि यह स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है। आयुर्वेद में भी मखाने को गुणकारी बताया गया है। नवरात्रि व्रत के दौरान इसे फलाहार में शामिल करना एक स्मार्ट और हेल्दी विकल्प है। तो चलिए, मखाने के फायदों पर एक नजर डालते हैं:
- भूख पर नियंत्रण: मखाने में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो व्रत के दौरान भूख को काबू में रखता है।
- ब्लड प्रेशर को संतुलित रखे: लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, लेकिन मखाना इसे जल्दी ठीक करने में मदद करता है।
- ऊर्जा का भंडार: इसमें मौजूद पोषक तत्व दिनभर आपको चुस्त-दुरुस्त रखते हैं।
- वजन घटाने में सहायक: मखाने का डाइटरी फाइबर वेट लॉस में भी मददगार साबित हो सकता है।
नवरात्रि व्रत में मखाने का सेवन कैसे करें?
व्रत के दिनों में मखाना खाना न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी शानदार है। हालांकि, इसे सीधे खाने से यह दांतों पर चिपक सकता है। इसे और लाजवाब बनाने के लिए आप मखाने को घी या नारियल तेल में हल्का भून लें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें सेंधा नमक भी डाल सकते हैं। सेंधा नमक शरीर में सोडियम की कमी को पूरा करता है और एनर्जी लेवल को बनाए रखता है।
जरूरी सलाह: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। इसे चिकित्सकीय सलाह न समझें। अपनी डाइट में बदलाव या कोई नया आहार शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
तिरुपति से मल्लिकार्जुन तक IRCTC टूर पैकेज के साथ शुरू करें यात्रा
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।