Himachal Aaj ka Mausam: 23 अगस्त को हिमाचल में ऐसा रहेगा आज का मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना

Himachal Aaj ka Mausam: हिमाचल में बुधवार (23 अगस्त, 2023) को कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD, Shimla) के अनुसार हिमाचल में बुधवार (23 अगस्त, 2023) को बारिश और बिजली कड़कने की जानकारी मिली है। आईएमडी के अनुसार हिमाचल का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।
हिमाचल में कल का मौसम
वहीं गुरुवार को भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार (24 अगस्त, 2023) को हिमाचल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है।
इसके बाद गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार तक बारिश की संभावना है। वहीं रविवार और सोमवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
आईएमडी शिमला के अनुसार मंगलवार से शनिवार तक बारिश की संभावना जताई गई है।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव
- आईएमडी शिमला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है।
- ऐसे ही गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा।
- शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा होने की संभावना है। ऐसे में दिन का तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है।
- शनिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की उम्मीद है।
अगले सप्ताह का मौसम
दूसरी तरफ अगले सप्ताह रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दोनों दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगी की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में आज यहां होगी बारिश
शिमला मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के लिए राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, सोलन, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर, उन्ना, कुल्लू, शिमला सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका जताई है। साथ ही अगले 10 दिनों में बिजली कड़कने और गिरने की घटना में बढ़ोतरी हो सकती है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।