1. Home
  2. National
  3. Madhya Pradesh

MP Rewa Accident: मध्य प्रदेश के रीवा में ट्रक से बस की टक्कर में 14 की मौत, 40 घायल

MP Rewa Accident
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने रीवा में हुए इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए शोक जताया है।

MP Rewa Accident: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सुहागी पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बस और ट्रॉली की टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच हुआ जब बस आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी।

बस में सवार सभी यात्री कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 40 घायलों में से 20 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती हैं और एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। रीवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवनीत भसीन ने कहा कि बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं। 

MP Rewa

रात 11:30 बजे हुआ यह हादसा 

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने रीवा में हुए इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें और जो भी इस हादसे से प्रभावित हुए हैं, वें जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे पहाड़ी की घाटी में हुआ। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन ने सोहागी पहाड़ी में शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में पूरी ताकत झोंक दी और कईं लोगों की जान बचाई। 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।