MP Aaj ka Mausam: 24 अगस्त को मध्य प्रदेश में ऐसा रहेगा आज का मौसम, कई जिलों भारी बारिश की चेतावनी

MP Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में 24 अगस्त, 2023 को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग (IMD, Bhopal) के अनुसार मध्य प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।
Madhya Pradesh ke Mausam Ka Hal
मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। आलम यह है कि नर्मदा नदी उफान पर है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान जोरदार बारिश देखी जा सकती है।
IMD की ओर से सूबे के कई हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि 24 अगस्त से मध्य भारत में 5-6 दिनों तक बारिश का दौर बरकरार रह सकता है।
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
वहीं गुरुवार को बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मध्य प्रदेश का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।
इसके बाद गुरुवार को भी बारिश की संभावना है। वहीं शुक्रवार से अगले साेमवार तक मौसम साफ रहेगा। आईएमडी भोपाल के अनुसार गुरुवार से शनिवार तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, दतिया, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, भिंड, कटनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, दमोह, सिवनी, मंडला, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा और निवाड़ी जिलों में हल्की बारिश के आसार है। सतना, रीवा, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, पन्ना, सीधी, उमरिया और छतरपुर में तेज बारिश हो सकती है।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव
- आईएमडी भोपाल के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।
- ऐसे ही गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा।
- शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा होने की संभावना है। ऐसे में दिन का तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।
- शनिवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की उम्मीद है।
अगले सप्ताह का मौसम
दूसरी तरफ अगले सप्ताह रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दोनों दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगी की संभावना है।
मध्य प्रदेश में आज कहां होगी बारिश
अगले 24 घंटे में श्योरपुर कलां, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, पन्ना, हरदा, खारगौन, छिंदवाड़ा, बड़वानी, शिवनी, इंदौर, इंदौर, जबलपुर, सागर सहित कई जिलों में बारिश का अनुमान है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।