1. Home
  2. National

Bank Holidays 2025: मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, लिस्ट देखकर निपटा लें जरूरी काम

Bank Holidays 2025: मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, लिस्ट देखकर निपटा लें जरूरी काम
List of March Bank Holidays 2025: आज हम आपको बताएंगे की मार्च 2025 में बैंक कितने दिन तक बंद रहेंगे?

List of March Bank Holidays 2025: अगर आप कल यानी 19 फरवरी 2025 को बैंक जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र में बुधवार, 19 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है.

यह पूरे महाराष्ट्र में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। छत्रपति शिवाजी एक मराठा योद्धा और कुशल प्रशासक थे; वह इतिहास में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पूरे महाराष्ट्र में झांकियां जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. हालाँकि, 19 फरवरी को केवल महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र में कहां बंद रहेंगे बैंक?

बुधवार को बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे. शिवाजी महार की जयंती के चलते इन बैंकों को छुट्टी दी गई है.

Bank Holidays 2025: कब बंद रहेंगे बैंक?

20 फरवरी- इस दिन राज्य दिवस और राज्य स्थापना दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे.

26 फरवरी-महाशिवरात्रि

28 फरवरी - लोसार

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी

बैंक अवकाश के दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल लेनदेन सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी।

एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी

बुधवार, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हैदराबाद, चंडीगढ़, बेंगलुरु, भोपाल, रांची, शिमला, नागपुर, मुंबई, लखनऊ, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, शिमला, रायपुर आदि में बैंक बंद रहेंगे।

मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5 मार्च 2025, बुधवार - पंचायती राज दिवस - ओडिशा
7 मार्च 2025, शुक्रवार लोसर सिक्किम
14 मार्च 2025, शुक्रवार होली
14 मार्च 2025, शुक्रवार, याओसांग मणिपुर
14 मार्च 2025, शुक्रवार, डोलजात्रा, पश्चिम बंगाल
15 मार्च 2025, शनिवार, याओसांग दूसरा दिन बिहार
23 मार्च 2025, रविवार, भगत सिंह शहीदी दिवस, हरियाणा
28 मार्च 2025, शुक्रवार, शब-ए-कद्र, जम्मू-कश्मीर
28 मार्च 2025, शुक्रवार, जमात-उल-विदा जम्मू-कश्मीर
30 मार्च 2025, रविवार, उगादि
30 मार्च 2025, रविवार, तेलुगु नववर्ष तमिलनाडु
30 मार्च 2025, रविवार, गुड़ी पड़वा, महाराष्ट्र
31 मार्च 2025, सोमवार, ईद-उल-फितर (राजपत्रित अवकाश)

Flipkart Sale में iPhone 16 पर मिल रहा बेस्ट डिस्काउंट, जानिए क्या है खासियत?


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub