1. Home
  2. National

Surya Grahan 2025: मार्च में कब होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, सूतक काल की पूरी जानकारी

Surya Grahan 2025: मार्च में कब होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, सूतक काल की पूरी जानकारी
Surya Grahan Kaha-Kaha Dikhega: सूर्य ग्रहण 2025: 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। दोपहर 2:21 से शाम 6:14 तक चलेगा। भारत में नहीं दिखेगा, पर सूतक काल प्रभावित देशों में 12 घंटे पहले शुरू होगा। चैत्र नवरात्रि से पहले का यह खंडग्रास ग्रहण कई देशों में नजर आएगा। पूरी टाइमिंग और जानकारी देखें।
Surya Grahan Kab Lag Raha Hai 2025 Mein: मार्च 2025 एक खास महीना बनने जा रहा है, क्योंकि इस महीने में दो बड़े खगोलीय घटनाएं होंगी। पहली घटना 14 मार्च को चंद्र ग्रहण के रूप में सामने आई, जो बीत चुकी है। अब बारी है साल के पहले सूर्य ग्रहण की, जो 29 मार्च 2025 को होने वाला है। यह सूर्य ग्रहण चैत्र नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले लगेगा, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दौरान कुछ जगहों पर दिन में ही अंधेरा छा जाएगा। अगर आप इस खगोलीय नजारे के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण 2025 की सारी डिटेल्स।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण 2025 की तारीख और टाइमिंग

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को होगा। यह ग्रहण भारत के समय के हिसाब से दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 14 मिनट तक चलेगा। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा, जो चैत्र मास की अमावस्या तिथि पर घटित होगा। खगोलशास्त्रियों के मुताबिक, यह ग्रहण प्रकृति का एक अनोखा नजारा पेश करेगा।

सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा? (Surya Grahan Visibility)

यह सूर्य ग्रहण दुनिया के कई देशों में नजर आएगा। जिन इलाकों में यह दिखेगा, उनमें बरमूडा, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राज़ील, डेनमार्क, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, फिनलैंड, बारबाडोस, कनाडा का पूर्वी हिस्सा, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, लिथुआनिया, हॉलैंड, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका का पूर्वी क्षेत्र शामिल हैं। अगर आप इन जगहों पर हैं, तो इस नजारे को देखने का मौका मिल सकता है।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल 2025 (Surya Grahan Sutak Period)

भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल लागू नहीं होगा। लेकिन जिन देशों में यह ग्रहण नजर आएगा, वहां सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले यानी 28 मार्च की रात से प्रभावी हो जाएगा। सूतक के दौरान धार्मिक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है। हमारी टीम लगातार खगोलीय घटनाओं पर नजर रखती है और आपको सटीक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। तो, इस सूर्य ग्रहण की तारीख और टाइमिंग नोट कर लें और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

UPI यूजर्स सावधान! नंबर अपडेट न किया तो होगी बड़ी मुसीबत


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub