Weather Updates: दिल्ली-यूपी से लेकर राजस्थान तक बढ़ा तापमान, IMD के अनुसार मार्च में भी होगी दमदार गर्मी

IMD Weather Forecast: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में सामान्य से ज़्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस साल 15 मार्च से पहले ही लू का असर देखने को मिल सकता है।
North India Weather Updates: भारत की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में फरवरी के महीने में ही गर्मी का प्रकोप छाने लगा है। उत्तर भारत के काईन राज्यों में फरवरी के महीने में ही तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया है।
मौसम में तेजी से आए इस बदलाव से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल समय से पूर्व ही गर्मी और लू की शुरुआत हो जाएगी और मई-जून के महीने में तो गर्मी कईं रिकॉर्ड तोड़ेगी।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में फरवरी के महीने में ही तापमान में बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि गर्मी जल्दी आ गई हैं और इसका प्रभाव आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ने वाला है।
फरवरी में गर्मी ने तोड़े पिछले रिकॉर्ड
दिल्ली में 15 फरवरी से पहले की गर्मी ने कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में सामान्य से ज़्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस साल 15 मार्च से पहले ही लू का असर देखने को मिल सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो मार्च के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
आने वाले दिनों में दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है।
वहीं, एक और पश्चिमी विक्षोभ जो अपेक्षाकृत अधिक मजबूत होगा वो 28 फरवरी को पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों तक पहुंच सकता है। जिसके असर से 26 से 28 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।