1. Home
  2. National

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज से फिर बढ़ेगा पारा, 33 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है तापमान

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज से फिर बढ़ेगा पारा, 33 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है तापमान

Weather Update: 25 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो रहा है, जिससे तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। ये पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद 28 फरवरी से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच दिखेगा।

Delhi Weather: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों से दिन के समय में काफी गर्मी बढ़ी है। राजधानी दिल्ली में पिछले 6-7 दिनों में कोहरे और हल्की ठंड के बाद तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं एक बार फिर प्रदूषण में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बार फरवरी के महीने में रिकॉर्डतोड़ गर्मी देखी गई है।

17 साल का रिकॉर्ड तोड़ 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस को छू गया था। हालांकि इसके बाद तापमान में गिरावट देखी गई है। लेकिन आज से इसमें फिर से इजाफा होने के आसार हैं।

दरअसल 25 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो रहा है, जिससे तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। ये पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद 28 फरवरी से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच दिखेगा।

फरवरी के महीने में मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस देखने को मिलती हैं, जिससे बारिश के आसार भीं बढ़ जाते हैं और तापमान भी अधिक नहीं बढ़ता है। लेकिन इस साल कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। वो भी एक के बाद एक। जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। 

फिर बढ़ेगा पारा 

दिल्ली-एनसीआर में आज (25 फरवरी) के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वहीं आसमान साफ रहेगा।

रविवार से तापमान में और बढ़त देखी जा सकती है। जिससे माना जा रहा है कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में एक बार फिर गर्मी सताने वाली है। हवा की गति में कमी के चलते प्रदूषण में भी इजाफा होता दिख रहा है। 

प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, कल (शुक्रवार) सुबह 8 बजे के वक्त दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 158 दर्ज किया गया था। जो मध्यम स्थिति में आता है। जो आज सुबह बढ़कर 210 दर्ज किया गया।

बता दें कि 0 से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है। 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub