Chandrashekhar Azad Jayanti 2025 quotes shayari slogans: चंद्रशेखर आजाद जयंती 2025 पर पूरा देश उस महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है, जिसने “मैं आज़ाद हूं और आज़ाद ही रहूंगा” कहकर अंग्रेजों की नींव हिला दी थी।
23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा गांव में जन्मे आजाद का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक बन चुका है।
आज जब उनकी 119वीं जयंती है, तब उनके विचार, शायरी और नारे हर उस युवा को प्रेरित कर रहे हैं, जो देश के लिए कुछ करने की भावना रखता है।
आइए इस मौके पर जानते हैं उनके कुछ अमर विचार और शब्द, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने आजादी के दौर में थे।
Chandrashekhar Azad Jayanti 2025 quotes
जब तक मेरी रगों में खून का एक भी कतरा बाकी है,
तब तक मैं भारत माता की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए लड़ता रहूंगा..
किसी के अत्याचार को सहन करने से अच्छा है कि,
उसका डटकर हिम्मत से सामना किया जाए..
जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है,
दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं..
नहीं चाहिए आजादी बिना शहादत के,
ये जिंदगी तो कुर्बान हो मातृभूमि के लिए..
आज़ादी के लिए जली वो चिंगारी जो बुझी नहीं
चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन एक ज्वाला की तरह था। बाल्यकाल में ही उन्होंने अंग्रेज़ों के खिलाफ विद्रोह की भावना अपने मन में जगा ली थी। उनका सबसे प्रसिद्ध कथन –
“दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आज़ाद ही रहे हैं, आज़ाद ही रहेंगे”
आज भी युवाओं के सीने में आग भर देता है।
उन्होंने अपने जीवन को देश की सेवा में समर्पित कर दिया और आखिरी सांस तक अंग्रेजों से लड़े।
उनकी वीरता और बलिदान को याद कर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
Chandrashekhar Azad Jayanti shayari
यदि कोई युवा मातृभूमि की सेवा नहीं करता है,
तो उसका जीवन व्यर्थ है..
दुश्मन की गोलियों का,
हम सामना करेंगे,
आजाद ही रहे हैं,
आजाद ही रहेंगे
वतन के लिए जो शहीद हो गए,
उनकी यादें हमेशा बाकी हैं,
आजाद थे, आजाद रहे,
चंद्रशेखर जैसे सिपाही हैं
खून से खेलेंगे होली, अगर वतन मुश्किल में है,
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।
उनके प्रेरक कोट्स जो आज भी ऊर्जा देते हैं
आजाद के कोट्स न सिर्फ उनके विचारों को दर्शाते हैं, बल्कि उनमें क्रांति की ऊर्जा भी झलकती है। कुछ प्रमुख विचार इस प्रकार हैं:
“यदि आपका खून नहीं खौलता, तो वह पानी है जो आपकी नसों में बह रहा है।”
“मैं उस क्रांति का पक्षधर हूं, जो अन्याय के खिलाफ हो।”
“हमारा संघर्ष केवल स्वतंत्रता के लिए नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण व्यवस्था के लिए है।”
इन विचारों में आज के युवा को न केवल जोश बल्कि सही दिशा में सोचने की प्रेरणा भी मिलती है।
Chandrashekhar Azad Jayanti slogan
मेरा नाम आजाद है,
मेरे पिता का नाम स्वतंत्रता
और मेरा घर जेल है..
अगर आपके लहू में रोष नहीं है,
तो ये पानी है जो आपकी रगों में बह रहा है,
ऐसी जवानी का क्या मतलब
अगर वो मातृभूमि के काम ना आए
आजाद की शायरी और नारे आज भी देशभक्ति की भावना को जाग्रत कर देते हैं। वे शब्दों से आग उगलते थे:
“सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाजुए-कातिल में है।”
“मैं देशभक्त हूं, देश के लिए जीता हूं, देश के लिए मरूंगा।”
इन पंक्तियों को सुनकर हर भारतीय की रगों में देशभक्ति दौड़ जाती है।
युवा पीढ़ी के लिए आजाद की सीख
आज की युवा पीढ़ी को चंद्रशेखर आजाद से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। चाहे वह निडरता हो, साहस हो या अपने सिद्धांतों पर अडिग रहना, आजाद की जीवनशैली हर किसी को प्रेरित करती है।
वे कभी पकड़े नहीं गए, क्योंकि उन्होंने खुद को गोली मारकर अपनी गिरफ्तारी से इनकार कर दिया था। यह था उनका जज़्बा – देश के लिए जीना और मरना।
चंद्रशेखर आजाद जयंती 2025 पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। उनके अमर कोट्स, शायरी और नारे आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं। भारत माता के इस वीर सपूत ने आज़ादी के लिए जो जंग लड़ी, वो आज भी दिलों में जिंदा है।
उनकी जयंती पर उनके विचारों को पढ़ना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।












