ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

OnePlus 15 की धमाकेदार एंट्री! भारत में लॉन्च कंफर्म, वेबसाइट पर दिखी पहली झलक

On: अक्टूबर 20, 2025 6:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
OnePlus 15 की धमाकेदार एंट्री! भारत में लॉन्च कंफर्म, वेबसाइट पर दिखी पहली झलक
Join WhatsApp Group

OnePlus 15 launch confirmed in India see feachers: नई दिल्ली | साल 2025 स्मार्टफोन लवर्स के लिए धमाकेदार रहा है। सैमसंग, एप्पल, गूगल और वनप्लस जैसी दिग्गज कंपनियों ने एक से बढ़कर एक फोन पेश किए हैं। लेकिन अभी साल खत्म होने में वक्त बाकी है और वनप्लस अपने फैंस के लिए एक और बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहा है।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! वनप्लस ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। इस फोन को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे इसकी पहली झलक भी सामने आ गई है।

सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम | cnap-caller-id-service-mandatory-from-november-1-dot-telecom-rules
सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम

जल्द बाजार में मचाएगा धूम OnePlus 15

वनप्लस ने हाल ही में OnePlus 15 की ग्लोबल लॉन्च डेट की घोषणा की थी, और अब इसे भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन वेबसाइट पर “कमिंग सून” टैगलाइन के साथ इसकी लिस्टिंग से साफ है कि यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देगा। लिस्टिंग में फोन के दो शानदार कलर ऑप्शन – सैंड स्टॉर्म और ब्लैक – भी दिखाए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं। डिजाइन की बात करें तो OnePlus 15 में OnePlus 13s जैसा कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें LED फ्लैश के साथ हाई-क्वालिटी कैमरा सेंसर होंगे।

व्हाट्सएप पर 'No' लिखने की गलती न करें: सीए से हुई लाखों की ठगी, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट | whatsapp-no-reply-scam-cyber-fraud-alert-police-warning-safety-tips
व्हाट्सएप पर ‘No’ लिखने की गलती न करें: सीए से हुई लाखों की ठगी, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

OnePlus 15 के दमदार फीचर्स

OnePlus 15 में कंपनी कई शानदार फीचर्स देने वाली है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का BOE X3 AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह डिस्प्ले Dolby Vision सपोर्ट के साथ बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देगा।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। साथ ही, 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिल सकता है। यह फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 पर चलेगा। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। पावर के लिए 7300mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक चलेगी।

त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये | realme-16-realme-16t-price-hike-india-diwali-new-prices
त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment