1. Home
  2. Utility News

भारतीय खिलाड़ियों के पास हैं ऐसी कीमती कारें, पहली बार सुना होगा नाम

भारतीय खिलाड़ियों के पास हैं ऐसी कीमती कारें, पहली बार सुना होगा नाम
विराट कोहली की कार के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। उनके गेराज में भी Audi Q7, Audi Q8, Land Rover Range Rover Vogue, Audi R8, Bentley Flying Spur जैसी लक्जरियस कारें मौजूद है।

Indian Cricketers Cars : भारतीय क्रिकेट बोर्ड विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। वही भारतीय क्रिकेटर की सैलरी भी अन्य देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है। लेकिन उनकी असल कमाई एडवर्टाइजमेंट और बिजनेस से होती है।

तभी तो आज के समय Sachin Tendulkar विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटर है और इसके बाद Mahendra Singh Dhoni और Virat Kohli का नाम आता है। जितनी इनकी कमाई है उतने ही आलीशान इनके शौक है। ह

र भारतीय खिलाड़ी को गाड़ियों का बहुत शौक है और उनके पास कारों की कलेक्शन भी मौजूद है। इन कारों में कुछ ऐसे नाम भी है जिसे शायद आप पहली बार सुनेंगे। आज इस आर्टिकल में हम भारतीय खिलाड़ियों के पास मौजूद कुछ बेहतरीन कारों के बारे में जानेंगे।

Yuvraj Singh की कार कलेक्शन
भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज युवराज सिंह के पास बेहद ही अतरंगी कारें हैं। ऐसी कारें आपको भारत देखने को नहीं मिलती है। इनके पास BMW X6M हैं। ये ब्लू कलर में आती है। यह कार 10 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देती है।

भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.1 करोड़ रूपए है। इसके अलावा इनके पास BMW M3 Convertible भी है, जिसकी कीमत 86.38 लाख रुपए है।

युवराज सिंह के पास Audi Q5, Bentley Flying Spur, BMW M5 E60, Lamborghini Murcielago जैसी कई गाड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन है।

Mahendra Singh Dhoni

विश्व के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भी कारों और बाइकों का बहुत ही शौक है। उनके गैरेज में आपको 20 से ज्यादा मोटरसाइकिल और 10 से ज्यादा बेहतरीन कारें देखने को मिल जाएंगी।

महेंद्र सिंह धोनी के पास Ferrari 599 GTO हैं। इसकी कीमत 3.37 करोड़ है और यह 6 Kmpl का माइलेज देती हैं।

इसके अलावा उनके पास Jeep Grand Cherokee Trackhawk, Mitsubishi Pajero SFX, Audi Q7, Land Rover Freelander 2 जैसी दमदार गाड़ियां है।

Virat Kohli की कारें

विराट कोहली की कार के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। उनके गेराज में भी Audi Q7, Audi Q8, Land Rover Range Rover Vogue, Audi R8, Bentley Flying Spur जैसी लक्जरियस कारें मौजूद है।

उनके पास जो BMW R8 है उसकी कीमत 3 करोड़ से ज्यादा है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।