Delhi aaj ka mausam: दिल्ली का मौसम आज बारिश की संभावना, ठंडी हवाएं लाएंगी राहत

Delhi aaj ka mausam: आज और आने वाले दिनों का मौसम
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आज दिल्ली में आसमान पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री तक रह सकता है। अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर कम रहेगा।
हालांकि, इसके बाद तापमान फिर से बढ़ेगा और गर्मी अपना रंग दिखाने लगेगी। 17 और 18 मार्च को भी तेज हवाएं (25-35 किमी/घंटा) चल सकती हैं, जबकि तापमान 30-33 डिग्री (अधिकतम) और 15-18 डिग्री (न्यूनतम) के बीच रहेगा। 19-20 मार्च को भी बादल छाए रहने के आसार हैं।
शुक्रवार रहा सबसे गर्म दिन
होली के दिन शुक्रवार को दिल्ली में सूरज और बादलों की लुकाछिपी चलती रही। IMD के अनुसार, यह इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन था, जब अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया—जो सामान्य से 7.3 डिग्री ज्यादा था।
शनिवार को तापमान थोड़ा नीचे आया और अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 18.7 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह 8:30 बजे तक मयूर विहार में 1.5 मिमी, राजघाट में 1.2 मिमी, और आयानगर में 0.2 मिमी बारिश हुई, जबकि सफदरजंग, पालम और लोदी रोड में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।