1. Home
  2. मौसम

Weather News: उत्तर भारत में ठंड व कोहरे से नहीं राहत, हिमाचल के में हुई हल्की बर्फबारी, लुढ़का पारा, मौसम शुष्क

Weather News No relief from cold and fog in North India: : उत्तर भारत में ठंड व कोहरे से नहीं राहत, हिमाचल के  में हुई हल्की बर्फबारी, लुढ़का पारा, मौसम शुष्क
Weather NewsToday: इस तरह उत्तर भारत के पहाड़ों को अब भी भारी बर्फबारी का इंतजार है। इन दिनों अक्सर क्षेत्र के पहाड़ बर्फ से गुलजार रहते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल का कहना है कि पहाड़ों पर पर्याप्त बर्फबारी और बारिश न होने की बड़ी वजह ग्लोबल पैटर्न है।

Haryana News Post, (नई दिल्ली) Today Weather News : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शनिवार सुबह भी गलन भरी सर्दी और कुछ जगह घने कोहरे का सिलसिला जारी रहा।

वहीं शनिवार को तीन माह से सूखे जैसे हालत के बीच हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली और राज्य के रोहतांग दर्रा,  कुल्लू व लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर महज हल्की बर्फबारी हुई है।

उन्होंने आशंका जताई कि मौसम पटरी पर नहीं लौटा तो दुष्प्रभाव होंगे। बता दें कि दो दिन पहले शिमला के कुफरी में हल्का हिमपात हुआ था। यह पहली बार है जब नए साल व सर्दियों में कुफरी में हल्का हिमपात हुआ है।

यहां इन दिनों में जबरदस्त हिमपात देखने को मिलता था। मौसम विभाग के अनुसार वेदर में अचानक आए बदलाव से लाहौल घाटी में ठंड बढ़ गई है।  घाटी के निचले इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

यहां तापमान माइनस 22 डिग्री तक पहुंच गया है। नदी-नाले व  अंडरग्राउंड चश्मे बर्फ में तब्दील हो गए हैं। उधर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड से आ रही सर्द हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान और यूपी में खासकर सुबह-शाम कड़ाके की ठंड का सिलसिला शनिवार को जारी रहा।

मौसम विज्ञानियों ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों (चंबा, किन्नौर और शिमला जिले के ऊंचाई वाले इलाके) में 16 व 17 जनवरी को हल्की बर्फबारी हो सकती है।

बारिश की भी संभावनाएं हैं जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। दूसरी तरफ राज्य के मैदानी जिलों मंडी, कंगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर में 14 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी है। उत्तराखंड के कुछ जिलों में अगले तीन दिन यानी 16 जनवरी तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी।

ऊना शिमला की तुलना में ज्यादा ठंडा

हिमाचल में कई जगह अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। लगातार पड़ रही शुष्क ठंड से सुबह-शाम ही ठंडक ज्यादा हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार ऊना का न्यूनतम व अधिकतम तापमान अन्य क्षेत्रों से कम दर्ज किया जा रहा है।

ऊना में शनिवार को अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शिमला का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री रहा। ऐसे में  सुबह, शाम व दिन में भी ऊना में शिमला से ज्यादा ठंड दर्ज की जा रही है।

दिल्ली में 5 साल की सबसे सर्द सुबह

दिल्ली में शनिवार को 5 साल की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। यहां सफदरजंग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा। कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा और विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। कुछ दिन सुबह-शाम यहां कोहरा छाए रहने के आसार हैं। पंजाब-हरियाणा के भी कई इलाकों में तापमान शून्य के आसपास पहुंच गया है।  

पंजाब में 3 दिन कोहरे का आरेंज अलर्ट  

मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों के लिए कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सूबे में बेहद घना कोहरा छाए रहने के साथ-साथ शीत लहर चलेगी। कोल्ड डे की स्थितियां भी बनी रहेंगी।

हरियाणा मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में अगले 4-5 दिन तक कड़ाके की ठंड के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी अगले चार दिन बदलाव की कोई संभावना नहीं है। उसके बाद कुछ राहत मिल सकती है। 

Weather News: उत्तर भारत में सर्दी व घने कोहरे का कहर जारी, दिल्ली में रेड अलर्ट, सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।