1. Home
  2. मौसम

Weather Today: उत्तर भारत को बारिश व बर्फबारी का इंतजार, मैदानों में ठंड बरकरार

Weather Today: उत्तर भारत को बारिश व बर्फबारी का इंतजार, मैदानों में ठंड बरकरार
Today Weather News in Hindi : माउंट आबू में तापमान शून्य से नीचे, कोहरे के चलते बठिंडा में विजिबिलिटी जीरो। दक्षिण भारत में कई जगह बारिश का मौसम। 

Haryana News Post, (नई दिल्ली) Today Weather News : हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ समेत उत्तर के अधिकतर राज्यों में गुरुवार को भी सुबह के समय ठंड व कोहरे का  सिलसिला बरकरार रहा।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को देश के 10 राज्यों में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कई जगह विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई। इसके कारण हवाई, रेल व सड़क यातायात बाधित रहा।

राजस्थान के माउंट आबू में तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया। इससे वहां की  सड़कों पर बर्फ की परत देखने को मिली। पंजाब के बठिंडा में  घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई।

वहीं, दिल्ली में विजिबिलिटी 50 मीटर रही। इस वजह से 24 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकीं। राजस्थान से आने वाली कुछ ट्रेनें 6 घंटे तक लेट हुईं। उधर, दक्षिण के राज्य तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश का मौसम बना हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड को अब भी बारिश व भारी बर्फबारी का इंतजार है। उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश होने के बाद ही मौसम में थोड़ा परिवर्तन आएगा।

अन्यथा ठंड बढ़ती जाएगी। राज्य में कड़ाके की ठंड के चलते कई जगहों पर  शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। आईआईटी रुड़की कृषि मौसम परियोजना की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को राज्य में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

हिमाचल के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 3 दिन बारिश-बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में तीन दिन (12, 16 व 17 जनवरी को) बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता की स्थित में मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

वहीं, राज्य के मैदानी जिलों में 12 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया  है।

हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में गिरा सीजन का पहला पाला

हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में शीतलहर तथा रात में आसमान साफ होने की वजह से गुरुवार सुबह कई जगह  पाला जम गया। शहर के आसपास के कई खेतों में तो फसलों पर पाले की सफेद चादर-सी नजर आई।

खासकर बिना सिचाई किए खेतों में फसलों पर अच्छा खासा पाला नजर आया। इससे फसलों में नुकसान की आशंका भी बन गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि धुंध नहीं होने के कारण हरियाणा के अंबाला व अन्य कई जगह सूरज के दर्शन हो गए। हालांकि शीत लहर चलने से लोगों की कंपकपी छुड़ा रही थी। 

Weather News : हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बर्फीली हवाओं के साथ भीषण शीत लहर से आम जनजीवन बाधित, कई जगह पारा शून्य


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।