Apple ने लॉन्च किया नया लग्जरी iPhone Pocket, जिसे जापानी फैशन ब्रांड Issey Miyake के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है।

यह iPhone Pocket एक लग्जरी “सॉक पाउच” है जिसे क्रॉस-बॉडी कैरी पाउच की तरह पहना जा सकता है।

इसमें iPhone, AirPods और छोटे गैजेट्स आसानी से रखे जा सकते हैं, जो फैशन और फंक्शन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

Apple ने इसे दो वर्जन में लॉन्च किया है छोटा मॉडल $149.95 (₹12,900) की कीमत पर उपलब्ध है।

लंबा स्ट्रैप वर्जन $229.95 (₹20,300) में मिलेगा, जो नीलम, दालचीनी और काले रंगों में आता है।

3D-निटेड स्ट्रेचेबल फैब्रिक से बना यह पाउच फोन को बिना निकाले स्क्रीन देखने की सुविधा देता है।

इसे कंधे, कलाई या हैंडबैग के साथ पहना जा सकता है, Apple इसे “वियरेबल पॉकेट” बता रहा है।

यह एक्सेसरी फिलहाल सिर्फ यूके, अमेरिका, फ्रांस, जापान, इटली, चीन, साउथ कोरिया और सिंगापुर में उपलब्ध है।

भारत में लॉन्च को लेकर अभी Apple की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

iPhone Pocket उन यूज़र्स के लिए है जो स्टाइल और सुरक्षा दोनों चाहते हैं लेकिन यह लग्जरी किफायती नहीं है!