अब AI से बात करेगा Google Maps! भारत में लॉन्च हुए 10 नए फीचर्स, मिलेगा स्मार्ट नेविगेशन और बेहतर ट्रैफिक अनुभव।

अब Google Maps में जुड़ा Gemini AI, जिससे आप पूछ सकेंगे – “पास का पेट्रोल पंप कहां है?” और मिलेगा हैंड्स-फ्री जवाब।

Gemini AI देगा बातचीत वाला नेविगेशन, बताएगा रेस्टोरेंट का रूट और बनाएगा Gmail व Calendar से ट्रिप रिमाइंडर।

सुरक्षा पर फोकस! अब Maps देगा Accident-Prone Area अलर्ट, ड्राइवरों को करेगा वॉयस और व्यू नोटिफिकेशन से सावधान।

अब नौ भारतीय शहरों में दिखेगा स्पीड लिमिट डेटा, जिससे ड्राइवरों को मिलेगी सुरक्षित ड्राइविंग की मदद।

NHAI साझेदारी के साथ अब Maps पर मिलेगा रीयल-टाइम हाईवे ट्रैफिक और रोड क्लोजर अपडेट्स।

भारत के लिए खास “India-First” फीचर्स, अब यूजर कस्टमाइज कर सकेंगे अपने Navatars और पाएंगे लोकल भाषा में नेविगेशन।

दोपहिया चालकों के लिए नया अनुभव – अब बाइक या स्कूटर चलाते वक्त मिलेगा क्लियर इंटरसेक्शन और लोकल वॉयस गाइडेंस।

मेट्रो यात्रियों के लिए Google Wallet सपोर्ट, अब टिकट सीधे वॉलेट में सेव होंगे ऐप बदलने की जरूरत नहीं।

Google Maps का नया AI अपडेट बदलेगा सफर का तरीका, मिलेगा एक ही ऐप में स्मार्ट, सुरक्षित और लोकल ट्रैवल अनुभव।