हरियाणा में मौसम विभाग की राहत भरी भविष्यवाणी

हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार आने और प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है।

कई इलाकों में बादल छाने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र में प्रदूषण स्तर सबसे खराब श्रेणी में पहुंच गया है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 387 दर्ज किया गया है।

ठंड ने दी दस्तक, तापमान में गिरावट प्रदेश में अब ठंड का असर भी दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में तापमान 0.4 डिग्री कम हुआ है। महेंद्रगढ़ में रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, जबकि हिसार में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 28 और 29 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

30 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। 

हरियाणा में दो दिन झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने दी राहत की खबर