Apple के पहले फोल्डेबल iPhone में 24MP अंडर-डिस्प्ले कैमरा आने की लीक ने यूजर्स की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

iPhone Fold में पूरी तरह छिपा हुआ 24MP under-display कैमरा मिलेगा जो फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस देगा।

डिवाइस में 48MP के दो रियर लेंस, बाहरी स्क्रीन पर पंच-होल कैमरा और अंदर 24MP अंडर-डिस्प्ले सेंसर होगा।

Apple पतला डिजाइन रखने के लिए iPhone Fold में LiDAR और OIS फीचर्स को हटाने की तैयारी में है।

अंडर-डिस्प्ले कैमरा के कारण अंदर की डिस्प्ले बिना नॉच और कटआउट के अल्ट्रा-क्लीन दिखेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Fold को 2026 के अंत में या संभवतः 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है।

Face ID की जगह Apple इस फोल्डेबल iPhone में साइड-माउंटेड टच आईडी देने की योजना बना रहा है।

Digit रिपोर्ट के अनुसार iPhone Fold की अनुमानित कीमत करीब 1999 डॉलर यानी लगभग ₹1.77 लाख हो सकती है।

Apple डिजाइन, कैमरा और सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम के दम पर फोल्डेबल मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकता है।

प्रीमियम डिजाइन, फुल-व्यू डिस्प्ले और पावरफुल कैमरा सिस्टम के साथ iPhone Fold एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है।