दिल्ली का मशहूर ‘फूल वालों की सैर’ महोत्सव इस साल रद्द, DDA ने अनुमति नहीं दी।

मेहरौली के आम बाग में हर साल होने वाला उत्सव इस बार जमीन विवाद में फंसा।

DDA और वन विभाग में आम बाग की जमीन को लेकर विवाद, आयोजन रद्द हुआ।

‘फूल वालों की सैर’ की शुरुआत 1812 में मुगल बादशाह अकबर शाह द्वितीय ने की थी।

1962 में ‘अंजुमन सैर-ए-गुल फरोजां’ ने केंद्र सरकार की मदद से त्योहार को दोबारा शुरू किया।

उषा कुमार ने बताया, पिछले साल भी DDA ने एक दिन पहले अनुमति वापस ले ली थी।

आयोजक विनोद वत्स बोले, मार्च से अनुमति मांगी पर जवाब नहीं मिला, यह सांस्कृतिक आघात है।

वन विभाग ने कहा, जमीन DDA की है; DDA ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अंजुमन के मुताबिक, दिल्ली का प्रदूषण भी आयोजन में बाधा है; अब मार्च 2026 में हो सकता है।

‘फूल वालों की सैर’ दिल्ली की साझा संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक, रद्द होने से निराशा फैली।